ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

छठ पूजा का आज तीसरा दिन, अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे छठ व्रती

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ का आज यानी रविवार को तीसरा दिन है। व्रती आज अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे। वहीं, कल छठ पूजा के आखिरी दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा

छठ पूजा का आज तीसरा दिन, अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे छठ व्रती
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ का आज यानी रविवार को तीसरा दिन है। व्रती आज अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे। वहीं, कल छठ पूजा के आखिरी दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसके बाद व्रती हवन और पारण करेंगे। छठ घाट पर अर्घ्य को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सूर्य देवता को अर्घ्य देने के लिए कई व्रती गंगा तट पर पहुंचते हैं तो कई लोग अपने घरों के छठ पर ही अर्घ्य देते हैं। 



शनिवार को खरना पूजा के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत हो गयी थी। खरना पूजा में रोटी के साथ-साथ दूध और गुड़ में बने खीर का प्रसाद चढ़ाया गया। पूजा अर्चना के बाद छठव्रति ने प्रसाद ग्रहण किया उसके बाद परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। छठ व्रतियों ने अपने-अपने घरों में भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।



सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन आज लोहंडा पूजा किया गया। नदी, तालाब, कुआं आदि के पानी से पवित्र स्नान कर काफी पवित्रता के साथ छठव्रतियों ने भगवान भास्कर के लिए प्रसाद बनाया। खरना पूजा के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया है। वहीं, आज व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे।



टैग्स