ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार

PATNA : भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन आज मनाया जा रहा है आज सावन पूर्णिमा के मौके पर देशभर में रक्षाबंधन की धूम देखी जा रही है। रक्षाबंधन धनिष्ठा नक्षत्र में मनाया

आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार
Editor
3 मिनट

PATNA : भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन आज मनाया जा रहा है आज सावन पूर्णिमा के मौके पर देशभर में रक्षाबंधन की धूम देखी जा रही है। रक्षाबंधन धनिष्ठा नक्षत्र में मनाया जाएगा। इसबार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहने से पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। धनिष्ठा नक्षत्र और शोभन योग के साथ श्रावणी पूर्णिमा होने से इस दिन की महत्ता और बढ़ गई है। इस बार सावन 29 दिन का रहा। रविवार दिन से ही सावन मास का आरंभ और रविवार को ही समापन हो रहा है। ग्रह-नक्षत्रों के इस युग्म संयोग में राखी बांधने से ऐश्वर्य और सौभाग्य की वृद्धि होती है। 


ज्योतिष जानकारों के मुताबिक रक्षाबंधन पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे और गुरु भी इसी राशि में वक्री चाल में उपस्थित है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु व चंद्रमा की इस युति से रक्षाबंधन पर गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। गजकेसरी योग पर शुभ कार्य करने पर उसमें विजय निश्चित होती है। इस योग में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति और कार्यों का परिणाम उत्तम होता हैं। रक्षाबंधन के दिन तीन ग्रहों का ऐसा संयोग 474 साल के बाद बन रहा है। 474 वर्षों बाद रक्षाबंधन धनिष्ठा नक्षत्र में और सूर्य, मंगल और बुध का सिंह राशि में विद्यमान रहने पर यह पर्व मनाया जाएगा। परिवहन विभाग रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को एक सौगात देने जा रहा है। 



रक्षाबंधन में के पहले शनिवार को राजधानी पटना में बाजारों के अंदर रौनक देखने को मिली। कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद अब बाजार फिर से रोशन हो गया है। राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को आज विशेष तोहफा दिया है। आज महिलाएं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सिटी सर्विस की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

टैग्स