ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

नवरात्रि के आज नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की हो रही पूजा, पूजा पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

DESK : नवरात्रि का आज नौवां दिन है. इस दिन का अपना खास महत्व और मान्यताएं हैं. आज के दिन सिद्धिदात्री की पूजा होती है. भगवान शिव ने भी इस देवी की कृपा से तमा

FirstBihar
Rahul Ojha
2 मिनट

DESK : 


नवरात्रि का आज नौवां दिन है. इस दिन का अपना खास महत्व और मान्यताएं हैं. आज के दिन सिद्धिदात्री की पूजा होती है. भगवान शिव ने भी इस देवी की कृपा से तमाम सिद्धियां प्राप्त की थीं. इस देवी की कृपा से ही शिवजी का आधा शरीर देवी का हुआ था. इसी कारण शिव अर्द्धनारीश्वर नाम से  भी प्रसिद्ध हुए.


सिद्धिदात्री सभी सिद्धियां देने वाली देवी हैं. हिमाचल के नंदापर्वत पर इनका प्रसिद्ध तीर्थ है. अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व आठ सिद्धियां होती हैं. इसलिए इस देवी की सच्चे मन से उपासना-आराधना करने से सभी सिद्धियां प्राप्त की जा सकती हैं.


इस देवी के दाहिनी तरफ नीचे वाले हाथ में चक्र, ऊपर वाले हाथ में गदा तथा बायीं तरफ के नीचे वाले हाथ में शंख और ऊपर वाले हाथ में कमल का फूल है. इनका वाहन सिंह है. इनकी साधना करने  से सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति हो जाती है.