ब्रेकिंग
गया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईPM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, बीजेपी ने लोगों से एक दीप जलाने की अपील की बिहार में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे सभी मृतकबिहार कांग्रेस में बढ़ी कलह: 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, दिल्ली में प्रदर्शन के बाद जवाब तलबIRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर बोले मृत्युंजय तिवारी, कहा..‘गलत किए हैं तो भुगतना पड़ेगा’गया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईPM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, बीजेपी ने लोगों से एक दीप जलाने की अपील की बिहार में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे सभी मृतकबिहार कांग्रेस में बढ़ी कलह: 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, दिल्ली में प्रदर्शन के बाद जवाब तलबIRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर बोले मृत्युंजय तिवारी, कहा..‘गलत किए हैं तो भुगतना पड़ेगा’

गयाजी में 21 से 23 जून तक माता ललिता महायज्ञ का आयोजन, देश भर से श्रद्धालुओं का होगा आगमन

GAYA JEE: पटना के बाद अब गयाजी में महायज्ञ होने जा रहीहै। 21 जून से 23 जून तक माता ललिता महायज्ञ का आयोजन होगा जिसमें शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु आएंगे। इस यज्ञ का ना

bihar
पटना के बाद अब गया जी में महायज्ञ
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA JEE: पटना के बाद अब गयाजी में महायज्ञ होने जा रहीहै। 21 जून से 23 जून तक माता ललिता महायज्ञ का आयोजन होगा जिसमें शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु आएंगे। इस यज्ञ का नाम सिंदूर महायज्ञ भी है। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन होने की संभावना जतायी जा रही है। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ गया जी में होगा। 


बिहार का विकास,देश की प्रगति,विश्व शांति और लोक कल्याण के ध्येय से इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले पटना के बिस्कोमान भवन के पास 26 से 30 मई तक इस महायज्ञ का आयोजन हुआ था। पटना के बाद अब सिंदूर महायज्ञ गया में होने जा रहा है। सुहागिन महिलाओं के द्वारा सिंदूर से अर्चन किया जाएगा। 3 करोड़ बार अर्चन होगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में इससे पहले देश के 21 शहरों में महायज्ञ हो चुका है।


 सनातन धर्म का प्रचार और लोक कल्याण के लिए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में पटना में आयोजित महायज्ञ में लाखों लोगों की उपस्थिति हुई थी। गयाजी में भी देश भर से श्रद्धालुओं का आगमन होगा। भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण के लिए भी देश भर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी काम कर रहे हैं।

टैग्स