ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में उमड़ी भोले भक्तों की भीड़, देखिये तस्वीरें

PATNA : आज यानी 1 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है. हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था. वर्ष भर में 12

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में उमड़ी भोले भक्तों की भीड़, देखिये तस्वीरें
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आज यानी 1 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है. हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था. वर्ष भर में 12 शिवरात्रियां आती हैं, लेकिन फाल्गुन माह की शिवरात्रि को सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण माना जाता है, इसी कारण से इसे महाशिवरात्रि भी कहा जाता है. 


राजधानी पटना में भी यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. महाशिवरात्रि के लिए शहर के शिवालय और मंदिर सज-धजकर तैयार हैं. शिवालयों पर आकर्षक लाइटिंग की गई है. कहीं लड़ियों से तो कही फूलों से शिवालयों को सजाया गया है. शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. जलाभिषेक किया जा रहा है. पटना के बोरिंग रोड चौराहा स्थित शिव मंदिर, बेली रोड स्थित शिवमंदिर पर जलाभिषेक किया जा रहा है. 


महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति द्वारा पटना के अलग-अलग स्थानों से कुल 24 समितियों द्वारा शोभा यात्रा निकाली जायेगी. जिसका भव्य अभिनंदन खाजपुरा शिव मंदिर (बेली रोड) के पास किया जायेगा. इस अभिनंदन समारोह में सूबे के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, मंत्री, विधायकों के साथ-साथ विभिन्न समितियों के साथ हजारों की संख्या में शिव भक्त श्रद्धालुगण शामिल रहेंगे. इस कार्यक्रम में भजन संध्या, गंगा आरती एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा.


महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को शहर के शिव मंदिरों में कोई हादसा नहीं हो इसीलिए डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की ओर से शहर के 68 मजिस्ट्रेट और 476 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. सुबह से ही मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. 


महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में उमड़ी भोले भक्तों की भीड़, देखिये तस्वीरें


महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में उमड़ी भोले भक्तों की भीड़, देखिये तस्वीरें

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में उमड़ी भोले भक्तों की भीड़, देखिये तस्वीरें


महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में उमड़ी भोले भक्तों की भीड़, देखिये तस्वीरें


महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में उमड़ी भोले भक्तों की भीड़, देखिये तस्वीरें

टैग्स