ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

अष्टमी के दिन मां महागौरी की ऐसे करें पूजा, सारे कष्ट होंगे दूर

DESK : मां दुर्गा के आठवें स्वरुप का नाम है महागौरी. नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है. मां का यह स्वरुप बेहद ममतामयी है. यह रूप भक्तों का कल्याण कने

FirstBihar
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : मां दुर्गा के आठवें स्वरुप का नाम है महागौरी. नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है. मां का यह स्वरुप बेहद ममतामयी है. यह रूप भक्तों का कल्याण कने वाले और उनके दुख, रोग और कष्टों का निवारण करने वाला है. ऐसा माना जाता है कि महागौरी की उपासना करने से व्यक्ति के धन-सम्पत्ति में वृद्धि होती है. महागौरी की पूजा अत्‍यंत कल्‍याणकारी और मंगलकारी है

कैसे करें मां महागौरीकी पूजा अर्चना :-

- सबसे पहले पीले वस्त्र पहनकर मां की पूजा शुरू करें. 

- लकड़ी की चौकी या घर के मंदिर में महागौरी की प्रतिमा या चित्र स्‍थापित करें.

- दीपक जलाएं और मन में उनका ध्यान करें.

- पूजा में मां को श्वेत या पीले फूल अर्पित करना ना भूलें.

- अगर पूजा मध्य रात्रि में की जाय तो इसके परिणाम ज्यादा शुभ होते हैं.


मां को क्या भोग लगायें ?

- आज मां को नारियल का भोग लगायें

- इसे सर पर से फिरा कर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें

- आपकी कोई एक ख़ास मनोकामना पूर्ण होगी


मां की उपासना का मंत्र :-

श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोदया॥