ब्रेकिंग
Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों

BIHAR NEWS: कटिहार में महिला सिपाही ने किया करवा चौथ का व्रत, सरहद पर तैनात पति से वीडियो कॉलिंग कर तोड़ा व्रत

KATIHAR: 16 श्रृंगार कर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए आज करवा चौथ का व्रत रखी हुई हैं। बिहार के गया जिले में भी पंजाबी बिरादरी की महिलाओं ने यह व्रत किया है। पति की

BIHAR NEWS: कटिहार में महिला सिपाही ने किया करवा चौथ का व्रत, सरहद पर तैनात पति से वीडियो कॉलिंग कर तोड़ा व्रत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: 16 श्रृंगार कर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए आज करवा चौथ का व्रत रखी हुई हैं। बिहार के गया जिले में भी पंजाबी बिरादरी की महिलाओं ने यह व्रत किया है। पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं दिन भर निर्जला उपवास रखती हैं। बता दें कि पति और पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। वही कटिहार में तैनात महिला सिपाही ने भी करवा चौथ का व्रत रखा और सरहद पर तैनात पति से वीडियो कॉलिंग कर व्रत को तोड़ा। 


कटिहार के पुलिस लाइन के बेरेक में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने इस बार भी करवा चौथ की तैयारियां कीं है। देश सेवा और कर्तव्य पालन के साथ-साथ इन महिला पुलिस कर्मियों ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ पति की लंम्बी और दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत की परंपरा को भी निर्वाह कर रहीं है । 


महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में अपने हाथों में मेहंदी रचाई सोलह सिंगार  कर सुहाग की निशानी कहे जाने वाले माँग मे सिंदूर पहनकर जो सबसे पवित्र तथा सुहागिन महिलाए जिसे नाक से माँग तक पहनकर पत्नी होने के साथ ही एक महिला पुलिस पदाधिकारी भी है और इस दोहरे फर्ज के बीच करवाचौथ का पर्व आया तो उसने अपने पुलिस अधिकारी के फर्ज को पहली प्राथमिकता दी और पुलिस लाइन में तैनात होकर रविवार को अपनी ड्यूटी के साथ ही अपना करवाचौथ का पर्व माना रहीं है। कटिहार पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही बेबी कुमारी ने कहा पुलिस की बर्दी पहने के वाद फर्ज को पहली प्राथमिकता के साथ करवा चौथ का व्रत कर रही हूँ। 


हमारे पति देश की सुरक्षा को लेकर दुश्मनों से दो दो हाथ करने के लिए सरहद पर तैनात है उनके और परिवार के लिए सुख समृद्धि और दीर्घायु के दिन भर निर्जला उपवास रख करवा चौथ का व्रत कर रहे हैं।सिपाही ने कहा अन्य सुहागिन महिलाओं की तरह  उनके पति भी अगर इस मौके पर हमारे साथ मौजूद रहते हैं अच्छा लगता जिनके लिए हमने तैयारी की है वह जब नहीं रहेंगे तो तकलीफ तो होती है लेकिन फर्ज के आगे सब कुछ भूलना पड़ता है। लेकिन सूचना क्रांति के बाद मोबाइल से वीडियो कॉलिंग के द्वारा उनको देखकर तोड़ती हूं  अपना करवा चौथ का व्रत को तोड़ती हूं।