ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उड़ाई गयी गाइडलाइन की धज्जियां

GOPALGANJ: पूरे देश में आज नए साल का स्वागत हुआ। साल के पहले दिन की शुरुआत मंदिरों में पूजा-पाठ के साथ हुई। बिहार के गोपालगंज स्थित ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं

नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उड़ाई गयी गाइडलाइन की धज्जियां
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GOPALGANJ: पूरे देश में आज नए साल का स्वागत हुआ। साल के पहले दिन की शुरुआत मंदिरों में पूजा-पाठ के साथ हुई। बिहार के गोपालगंज स्थित ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। माता के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग कतार में लगे दिखे वही इस दौरान लोगों की लापरवाही भी देखने को मिली। जहां अधिकांश लोगों ने कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया। ज्यादातर लोगों के चेहरे पर ना तो मास्क थे और ना ही लोगों ने दो गज दूरी का ही ख्याल रखा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने कोविड गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई। वही बिहार से सटे देवघर स्थित बाबा बैधनाथ धाम और वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में भी इसी तरह श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी।  

गोपालगंज के ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर में आज शनिवार को नए साल के मौके पर श्रद्धालु माता का दर्शन करने के लिए आए थे। लेकिन इस दौरान लोगों में ना तो कोरोना को लेकर डर था और ना ही नए वेरियेन्ट ओमिक्रॉन का ही खौफ दिखा। अधिकांश लोगों के चेहरे पर मास्क तक नहीं थे। इस दौरान कोरोना की गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गयी। लोगों की भीड़ इतनी थी कि दो गज दूरी की तो बात ही छोड़ दीजिए। अहले सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखी गयी। महिला और पुरुष भारी संख्या में मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। कतारबद्ध होकर लोग मंदिर परिसर में लगे थे। घंटों इंतजार के बाद माता का दर्शन हुआ। थावे मंदिर में माता का दर्शन करने के बाद लोग थावे के जंगल में पिकनिक मनाते दिखे। 

सदर एसडीपीओ संजीव कुमार और प्रखंड पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि नए साल में लोगों की उमड़ी भीड़ को देखते हुए यहां जिला प्रशासन ने चाकचौबंद व्यवस्था की। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी। महिला पुलिस कर्मी और मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया था। अधिकारी और पदाधिकारी ने इस दौरान मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी जानकारी दी। लेकिन इससे भी जरूरी यह है कि कोरोना को लेकर यहां किस तरह की व्यवस्था की गयी। गोपालगंज के थावे मंदिर से आई तस्वीर को देखकर ही समझा जा सकता है।  

बता दें कि साल के पहले दिन कोरोना के मामले बिहार में फिर बढ़ गये हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार में आज कोरोना के 281 नए मामले सामने आएं हैं। वही एक्टिव मरीजों की संख्या अब 749 हो गयी है। सबसे ज्यादा मरीज पटना में मिले हैं। पटना में 136 कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं। वही गया में 70 नए मरीज मिले हैं। तो वही गोपालगंज में दो मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं।  

नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उड़ाई गयी गाइडलाइन की धज्जियां

नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उड़ाई गयी गाइडलाइन की धज्जियां

नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उड़ाई गयी गाइडलाइन की धज्जियां

नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उड़ाई गयी गाइडलाइन की धज्जियां

नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उड़ाई गयी गाइडलाइन की धज्जियां

नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उड़ाई गयी गाइडलाइन की धज्जियां

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MIRAJ AHMAD

FirstBihar संवाददाता