ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बाबा बागेश्वर को क्यों बोलना पड़ा..अरे ठठरी के.. तुम रोहिंग्या व घुसपैठियां तो रोक नही पाए

Gopalganj News : गोपालगंज में हनुमंत कथा के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राजद के बिहार आने पर जेल भेज देने वाले बयान पर पलटवार करते ह

बाबा बागेश्वर को क्यों बोलना पड़ा..अरे ठठरी के.. तुम रोहिंग्या व घुसपैठियां तो रोक नही पाए
© रिपोर्टर
Viveka Nand
2 मिनट

Gopalganj News : गोपालगंज में हनुमंत कथा के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राजद के बिहार आने पर जेल भेज देने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हिंदुओ का परचम दिखाई पड़ रहा है। लोग कहते हैं हमको कि तुम्हें बिहार आने पर जेल में डाल दिया जाएगा। अरे ठठरी के बरे, तुम रोहिंग्या तो रोक नही पाए, तुम घुसपैठियों को तो रोक नहीं पाए, हम तो भारत के हैं। हम तो बिहार के हैं और बिहार हमारा है, हम तो आते रहेंगे।


बाबा बागेश्वर ने कहा कि भैया हम किसी पार्टी के प्रचारक नही हैं, न ही आज तक हमने किसी पार्टी का सपोर्ट किया है। हम तो बजरंग बली के हैं और जब तक जिएंगे तब तक दरबार लगाएंगे और जिंदगी भर बिहार आएंगे। बिहार हमारा घर है, हमारी आत्मा है। हम अपने लिए थोड़े जी रहे हैं। 


बालाजी की कृपा बिहार वासियों पर भी हो जाए। कथा के दौरान उमड़ी भीड़ को समझाते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा कि अगर कुछ गड़बड़ हो जाएगी तो विरोधियों को बोलने का मौका मिल जाएगा। अगर थोड़ा सा भी कुछ बिगड़ जाएगा न तो विरोधी यहां पर उधम मचा देंगे और हम नही चाहते कि किसी भी प्रकार से सनातन का नाम खराब हो। बाबा बागेश्वर ने कहा कि पिछले बार कुछ तथाकथित लोगों ने कहा था कि बाबा को पटना एयरपोर्ट पर उतरने नही देंगे। तब बिहार के 12 लाख लोगों ने इकट्ठा हो कर कथा श्रवण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता