ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Gold wearing rules: सोना पहनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है नुकसान

Gold wearing rules: सोना न केवल आभूषण के रूप में बल्कि ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। सही विधि से सोना धारण करना जहां सौभाग्य और समृद्धि ला सकता है|

सोना पहनने के फायदे, सोना कैसे पहनें, Gold wearing rules, सोना किस अंगुली में पहनें, Benefits of wearing gold, सोना धारण करने की विधि, Gold astrology tips, सोना पहनने का शुभ दिन, Gold purification pro
सोना पहनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
© google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Gold wearing rules: भारतीय संस्कृति में सोने को न सिर्फ धन और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है, बल्कि इसका संबंध धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। खासकर जब सोने में कोई रत्न जड़वाकर पहना जाता है, तो इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर सीधा पड़ता है।


सोने का ग्रहों से है गहरा संबंध

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोने का संबंध बृहस्पति (गुरु) ग्रह से होता है, जो ज्ञान, समृद्धि और शुभता का कारक है। यदि सोना सही ढंग से पहना जाए, तो यह न केवल मानसिक और शारीरिक रूप से लाभ पहुंचाता है, बल्कि आर्थिक उन्नति और जीवन में शांति भी देता है।

हर किसी को नहीं करता सूट

ध्यान देने वाली बात यह है कि सोना सभी को लाभ नहीं देता। यह जानना जरूरी है कि आपकी कुंडली में सोना धारण करना शुभ है या नहीं। बिना सलाह के सोना धारण करने से विपरीत प्रभाव भी हो सकता है। इसलिए किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य से सलाह जरूर लें।

कब और कैसे पहनें सोना?

शुभ दिन: रविवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को सोना पहनना शुभ माना गया है।

अबूझ मुहूर्त: अक्षय तृतीया जैसे विशेष अवसर पर भी इसे धारण किया जा सकता है।

शुद्धिकरण आवश्यक: पहनने से पहले सोने को गंगाजल और गाय के कच्चे दूध में डुबोकर शुद्ध करें। फिर भगवान विष्णु के चरणों में रखकर पूजा करें।


कौन सी अंगुली में पहने?

तर्जनी (Index Finger): एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए।

अनामिका (Ring Finger): संतान सुख की प्राप्ति हेतु।

बाएं हाथ की बजाय दाएं हाथ में पहनना शुभ होता है।

कब न पहनें सोना?

पेट की बीमारियां या मोटापे से जूझ रहे लोगों को सोना पहनने से बचना चाहिए।

कोयला, लोहा या शनि से जुड़े व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए सोना हानिकारक हो सकता है।

कमर के नीचे सोने के आभूषण पहनना शुभ नहीं माना जाता।


डिस्क्लेमर: यह लेख प्राचीन मान्यताओं और ज्योतिषीय विश्वासों पर आधारित है। किसी भी आभूषण या रत्न को पहनने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।


टैग्स