ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Dhirendra Shastri: सख्त सुरक्षा घेरे के बीच बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री करेंगे हनुमंत कथा, बिहार में लगने वाला है दिव्य दरबार

Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 6 से 10 मार्च तक गोपालगंज में रहेंगे और हनुमंत कथा करेंगे. इसको लेकर जिले का पुलिस महकमा एक्टिव हो गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.

Dhirendra Shastri
धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री 6 मार्च से लेकर 10 मार्च तक गोपालगंज में रहेंगे और हनुमंत कथा सुनाएंगे। इस दौरान वे पर्ची भी निकालेंगे। गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर में स्थित रामजानकी मठ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।


कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन के अधिकारी, कार्यक्रम स्थल पर आयोजकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने एसडीएम अभिषेक कुमार चंदन, एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, डीएसपी ट्रैफिक शैलेश कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।


एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि रामजानकी मठ में 6 से 10 मार्च तक हनुमंत कथा का आयोजन होगा, जिसमें धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर एसडीएम, एसडीपीओ और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। साथ ही, मंदिर के महंथ से भी भिड़ नियंत्रण और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई है।


सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता