ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Dhirendra Shastri: फिर से बिहार पहुंच रहे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, जानिए.. क्या है कार्यक्रम?

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर से बिहार आ रहे हैं. उनके आगमन को लेकर तमाम तरह की तैयारियां हो रही हैं.

Dhirendra Shastri
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बिहार आगमन
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर से बिहार आने वाले हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। बिहार में वह 9 मार्च को एक दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।


जानकारी के मुताबिक, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आगामी 9 मार्च को बांका पहुंच रहे हैं, जहां वह धोरैया प्रखंड के गोरा गांव में आयोजित होने वाले विशाल आयोजन में शामिल होंगे। 9 मार्च को यहां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और 1008 चंडी महायज्ञ में शामिल होंगे।


इस कार्यक्रम की शुरुआत 4 मार्च को कलश शोभा यात्रा से होगी। महायक्ष और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पांच मार्च से 13 मार्च तक चलेगा। इस कार्यक्रम में शारदा पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती समेत अन्य साधु संत शामिल होंगे। दिन रात इस आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। मंदिर परिसर और यज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन की टीम लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रही है।