ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

जन्माष्टमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, CM नीतीश बोले.. कोरोना के कारण सचेत रहना ज़रूरी

PATNA : देशभर में आज जन्माष्टमी की धूम है. जन्माष्टमी के ही दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, जो कि भगवान विष्णु के 8वें अवतार माने जाते हैं. इस दिन लोग व्रत रखते हैं, जिसे रात

जन्माष्टमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, CM नीतीश बोले.. कोरोना के कारण सचेत रहना ज़रूरी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : देशभर में आज जन्माष्टमी की धूम है. जन्माष्टमी के ही दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, जो कि भगवान विष्णु के 8वें अवतार माने जाते हैं. इस दिन लोग व्रत रखते हैं, जिसे रात को 12 बजे खोला जाता है. क्योंकि इसी वक्त कृष्ण भगवान का जन्म हुआ था, ऐसा माना जाता है. जन्माष्टमी के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम नीतीश कुमार समेत कई दिग्गजों ने लोगों को त्यौहार की शुभकामनाएं दी हैं. 


राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट के जरिये देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी है. उन्होंने लिखा है- जन्‍माष्‍टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।  यह पर्व भगवान श्री कृष्‍ण के जीवन-चरित के बारे में जानने और उनके संदेशों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य तथा समृद्धि का संचार करे। 


प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है- Greetings to you all on the auspicious occasion of Janmashtami. आप सभी को जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण! 



वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ लोगों को सचेत रहने के लिए भी कहा है. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कोरोना संक्रमण के कारण सचेत रहना आवश्यक है। 


टैग्स