ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

कोरोना काल के बीच देश आज मना रहा है दशहरा, PM मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

DESK : कोरोना संकट के इस काल में देश में दशहरा मनाया जा रहा है. आज देवी दुर्गा के नौवें और अंतिम रुप मां सिद्धिदात्रि की पूजा-अराधना की जाती है. ऐसी मान्यता है कि मां सिद्धिद

कोरोना काल के बीच देश आज मना रहा है दशहरा, PM मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई
Anamika
2 मिनट

DESK :  कोरोना संकट के इस काल में देश में दशहरा मनाया जा रहा है. आज देवी दुर्गा के नौवें और अंतिम रुप मां सिद्धिदात्रि की पूजा-अराधना की जाती है. ऐसी मान्यता है कि मां सिद्धिदात्रि की विधिवत पूजा करने से भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण होती है. उसके साथ ही मनुष्य को यश, बल और धन की सिद्धि पाप्त होती है. मां सिद्धिदात्री को सिद्धि की देवी माना जाता है. आज की आराधना के साथ ही शारदीय नवरात्र पूर्ण हो जाता है. 

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि  "देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं. नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है. मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो."

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि विजय अंततः सत्य की ही होती है, आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएँ.