ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Chardham Yatra 2025 : रीलबाजों पर प्रतिबंध, VIP दर्शन पर भी पाबंदी, इस बार चारधाम यात्रा से पहले जान लें ये महत्वपूर्ण बातें

Chardham Yatra 2025 : इस बार का चारधाम यात्रा कई मायनों में ख़ास होने जा रहा है. ना अब यहां रीलबाज उत्पात मचा पाएंगे और ना ही कोई VIP दर्शन होंगे.

Chardham Yatra 2025
चार धाम यात्रा
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Chardham Yatra 2025 : इस साल 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत उत्तराखंड में होने जा रही है. जिसका इंतजार देश के लाखों लोग बेसब्री से कर रहे हैं. लेकिन इस बार कुछ नए तथा कड़े नियम बनाए गए हैं, जिसका पालन हर एक श्रद्धालु को करना ही पड़ेगा. इन नियमों से विशेषकर सोशल मीडिया पर रील्स डालने वालों को ज्यादा फर्क पड़ने वाला है. वे अब मंदिर के अंदर वीडियो व रील्स नहीं बना पाएंगे.


अगर वे ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो उन्हें बिना दर्शन के ही लौटा दिया जाएगा. केवल यही नहीं अब से VIP एंट्री भी बंद की जाने वाली है. बताते चलें कि इस बार की चारधाम यात्रा के लिए अब तक 9 लाख लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं केदारनाथ-बद्रीनाथ पंडा समाज ने यह निर्णय लिया है कि इस बार रील्स या वीडियो बनाने वालों पर पूरी तरह से रोक होगी.


पिछले साल इसी वजह से कई श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा था. लोग दर्शन करने में भी दिक्कत महसूस कर रहे थे. इसी वजह से इस बार ऐसा कड़ा निर्णय लिया गया. अब प्रशासन के आदेशानुसार आप यहां कैमरा चालू कर ही नहीं सकते. इसके अलावा अब तक जो श्रद्धालु पैसे देकर VIP दर्शन कर लिया करते थे, उन पर भी अब रोक लगा दी गई है. अब सभी श्रद्धालुओं को सामान्य रूप से ही दर्शन करने होंगे.


बद्रीनाथ धाम के कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया ने इस विषय पर बात करते हुए कहा है कि “पैसे देकर भगवान के दर्शन करना मर्यादा के खिलाफ है”. बताते चलें कि इस फैसले के बाद आम श्रद्धालुओं में ख़ुशी की लहर देखी जा रही है. लोग ऐसे कड़े नियमों की मांग काफी समय से कर रहे थे. अंततः उनकी मनोकामना पूरी हो ही गई है. बताते चलें कि इस बार चारधाम की यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है.


सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे. उसके बाद 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे और सबसे अंत में 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे. बता दें कि यात्रा मार्ग को इस बार 10-10 किलोमीटर के हिस्सों में बांटा जाएगा. हर एक हिस्से में 6 पुलिस कर्मी तैनात होंगे. वहीं अगर मौसम ख़राब होता है तो यात्रियों को आराम देने के लिए 10 होल्डिंग स्थल भी बनाए जाएंगे, जहाँ उन्हें हर तरह की जरुरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.