ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

chaiti chhath 2025: अपनी देवरानी के साथ इमामगंज की विधायक दीपा मांझी कर रही छठ, खरना पूजा के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत

जीतनराम मांझी की बहू और इमामगंज की विधायक दीपा मांझी ने चैती छठ के दूसरे दिन खरना पूजा किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास की शुरुआत हुई। दीपा मांझी ने छठी मईया से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

BIHAR
मांझी की बहू ने किया चैती छठ
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

chaiti chhath 2025: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू और बिहार के मंत्री बेटे संतोष सुमन की पत्नी दीपा मांझी चैती छठ कर रही है। गया के महकार में अपनी देवरानी रिंकी कुमारी के साथ इमामगंज की विधायक दीपा मांझी ने चैती छठ के दूसरे दिन खरना पूजा किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास की शुरुआत हुई। दीपा मांझी ने छठी मईया से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।


लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का आज दूसरा दिन है। सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा किया। खरना पूजा के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत हो गयी। खरना पूजा में छठ व्रतियों ने रोटी के साथ-साथ दूध और गुड़ में बने खीर का प्रसाद चढ़ाया। पूजा अर्चना के बाद छठव्रति ने प्रसाद ग्रहण किया उसके बाद परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। छठ व्रतियों ने अपने-अपने घरों में भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इमामगंज की विधायक दीपा मांझी भी चैती छठ कर रही है। अपनी देवरानी रिंकी कुमारी के साथ गया के महकार में वो छठ कर रही है।


सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन आज लोहंडा पूजा किया गया। नदी, तालाब, कुआं आदि के पानी से स्नान कर काफी पवित्रता के साथ छठव्रतियों ने भगवान भास्कर के लिए प्रसाद बनाया। भगवान सूर्य को भोग लगाने के बाद छठ व्रतियों ने सूर्यास्त के बाद खरना किया। लोग छठ पूजा वाले घरों में जाकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और व्रतियों का पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। लोक आस्था का चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 


इसके बाद पारण के साथ ही चार दिवसीय छठ अनुष्ठान का समापन होगा। छठ पूजा को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो चुका है। लोक आस्था के महापर्व छठ आज दूसरा दिन है। नहाय खाय के साथ कल मंगलवार को महापर्व चैती छठ की शुरुआत हुई थी। व्रतियों ने कद्दू भात का सेवन कर अनुष्ठान की शुरुआत की थी और आज बुधवार को छठव्रतियों ने खरना पूजा किया। छठ व्रतियों ने खरना पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया और इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। 

chaiti chhath 2025: अपनी देवरानी के साथ इमामगंज की विधायक दीपा मांझी कर रही छठ, खरना पूजा के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत


chaiti chhath 2025: अपनी देवरानी के साथ इमामगंज की विधायक दीपा मांझी कर रही छठ, खरना पूजा के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत


chaiti chhath 2025: अपनी देवरानी के साथ इमामगंज की विधायक दीपा मांझी कर रही छठ, खरना पूजा के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआतchaiti chhath 2025: अपनी देवरानी के साथ इमामगंज की विधायक दीपा मांझी कर रही छठ, खरना पूजा के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत

टैग्स