ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

Bihar News : बिहार के इस जिले में निकाली जाएगी रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, साध्वी सरस्वती की अगुवाई में होगा आयोजन

Bihar News : शोभायात्रा और कथा की तैयारियों में करीब 200 युवा पिछले एक हफ्ते से जुटे हैं। धर्मरक्षक रथ के जरिए ग्रामीण इलाकों में प्रचार हो रहा है, जिसमें लोगों को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का न्योता दिया जा रहा है।

Bihar News
Sadhvi Saraswati
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : बांका में रामनवमी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस बार रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हिंदू शेरनी साध्वी सरस्वती जी महाराज शामिल होंगी। उनकी अगुवाई में यह शोभायात्रा शहर की सड़कों पर निकलेगी। साथ ही, हिंदू नव वर्ष से पांच दिन तक साध्वी सरस्वती का रामकथा प्रवचन भी होगा। यह आयोजन बांका के मिलिट्री ग्राउंड में 1 अप्रैल से शुरू होगा और 6 अप्रैल को शोभायात्रा के साथ समापन होगा।


शोभायात्रा और कथा की तैयारियों में करीब 200 युवा पिछले एक हफ्ते से जुटे हैं। बांका शहर को धर्मध्वज और तोरण द्वारों से सजाया जा रहा है। धर्मरक्षक रथ के जरिए ग्रामीण इलाकों में प्रचार हो रहा है, जिसमें लोगों को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का न्योता दिया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य मनीष कुमार ने बताया, "पिछले साल की तरह इस बार भी शोभायात्रा उसी रूट से निकलेगी, लेकिन साध्वी सरस्वती जी के कार्यक्रम को देखते हुए जगह में बदलाव किया गया है। मिलिट्री ग्राउंड से शुरू होकर यह पूरे शहर का भ्रमण कर वहीं खत्म होगी।" 


साध्वी सरस्वती इससे पहले बांका में कई बार प्रवचन के लिए आ चुकी हैं, लेकिन रामनवमी शोभायात्रा में उनकी यह पहली भागीदारी होगी। उनकी मौजूदगी से उत्साह दोगुना हो गया है। हर साल इस शोभायात्रा में करीब 10 हजार लोग शामिल होते हैं, लेकिन इस बार भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। मनीष कुमार ने कहा, "साध्वी जी के आने से लोगों में अलग ही जोश है। हमारी कोशिश है कि यह आयोजन ऐतिहासिक बन जाए।" 


पिछले एक हफ्ते से बांका की गलियां धर्मध्वज से सजी हैं। बड़े-बड़े तोरण द्वार और रथ के जरिए प्रचार ने माहौल को भक्तिमय बना दिया है। ग्रामीण इलाकों से भी लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने को तैयार हैं। बताते चलें कि यह शोभायात्रा बांका की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को और मजबूत करेगी।   

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता