ब्रेकिंग
नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केसनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केस

भक्तों के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट : मंदिर के बाहर तीर्थयात्रियों का तांता

DESK : बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार की सुबह छह बजे पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और 'बद्री विशाल लाल की जय' के नारों के साथ सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच श्रद्

भक्तों के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट : मंदिर के बाहर तीर्थयात्रियों का तांता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार की सुबह छह बजे पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और 'बद्री विशाल लाल की जय' के नारों के साथ सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही चारधाम यात्रा पूर्ण स्वरूप को प्राप्त कर ली है। 


श्री बद्रीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ने इसकी सभी तैयारियां पूरी करते हुए मंदिर की 15 क्विंटल फूलों से भव्य सजावट की गई है। कपाट खुलने के मौके पर अखंड ज्योति के दर्शन को लेकर तीर्थ यात्रियों में भारी उत्साह है।


गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को ही खोल दिए गए थे। इससे पहले शनिवार को भगवान बदरी नारायण के प्रतिनिधि उद्धवजी, देवताओं के खजांची कुबेरजी व गरुड़ महाराज की डोली के साथ आदि शंकराचार्य की गद्दी व गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा पांडुकेश्वर स्थित योग ध्यान बदरी मंदिर से बदरीनाथ धाम पहुंच गई।


कपाट खुलने पर मुख्य पुजारी मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करेंगे और फिर वहां विराजमान माता लक्ष्मी के विग्रह को परिक्रमा स्थल स्थित लक्ष्मी मंदिर में विराजमान करेंगे। इसके बाद उद्धवजी व कुबेरजी गर्भगृह में विराजेंगे। सुबह छह बजे भगवान बदरी विशाल की चतुर्भुज मूर्ति से घृत कंबल को अलग कर अभिषेक के पश्चात उनके श्रृंगार दर्शन होंगे और संपूर्ण बदरी पंचायत उद्धवजी, कुबेरजी, नारदजी, नर और नारायण के दर्शन शुरू हो जाएंगे।


उधर, परंपरा के अनुसार जोशीमठ से 25 किमी दूर सुभांई गांव (तपोवन) में स्थित भविष्य बदरी धाम और उर्गम घाटी में स्थित बंशी नारायण के कपाट भी बदरीनाथ धाम के साथ ही खोले जाएंगे। इसी के साथ बदरीनाथ धाम मंदिर स्थित गणेशजी, घंटाकर्णजी, आदि केदारेश्वरजी, आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर, माता मूर्ति मंदिर के कपाट भी खुल जाएंगे।