ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

खरमास में शुभ कार्यों पर रोक, जानें खास व्रत और पर्व की सूची

खरमास का प्रारंभ 15 दिसंबर 2024 को रात 10:19 बजे सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से होगा और इसका समापन 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति पर होगा। इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक

खरमास में शुभ कार्यों पर रोक, जानें खास व्रत और पर्व की सूची
User1
2 मिनट

खरमास का प्रारंभ 15 दिसंबर 2024 को रात 10:19 बजे सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से होगा और इसका समापन 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति पर होगा। इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक होती है। हालांकि, इस दौरान व्रत, पूजा और पर्वों का विशेष महत्व है।


खरमास में पौष माह का समय

पौष माह का शुभारंभ 16 दिसंबर 2024 से होगा और इसका समापन 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा पर होगा। इस अवधि में हिंदू पंचांग के अनुसार कई व्रत और पर्व मनाए जाएंगे।


खरमास में आने वाले प्रमुख व्रत और पर्व

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी: 18 दिसंबर 2024, बुधवार

कालाष्टमी व्रत: 22 दिसंबर 2024, रविवार

सफला एकादशी: 26 दिसंबर 2024, गुरुवार

शनि प्रदोष व्रत: 28 दिसंबर 2024, शनिवार

पौष मासिक शिवरात्रि: 29 दिसंबर 2024, रविवार

सोमवती अमावस्या: 30 दिसंबर 2024, सोमवार

विनायक चतुर्थी: 3 जनवरी 2025, शुक्रवार

पौष पुत्रदा एकादशी: 10 जनवरी 2025, शुक्रवार

शनि प्रदोष व्रत: 11 जनवरी 2025, शनिवार

पौष पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान: 13 जनवरी 2025, सोमवार


खास पर्व और उत्सव

क्रिसमस: 25 दिसंबर 2024, बुधवार

नववर्ष का शुभारंभ: 1 जनवरी 2025, बुधवार

गुरु गोबिंद सिंह जयंती: 6 जनवरी 2025, सोमवार

स्वामी विवेकानंद जयंती: 12 जनवरी 2025, रविवार

लोहड़ी पर्व: 13 जनवरी 2025

महाकुंभ का शुभारंभ और पहला शाही स्नान: 13 जनवरी 2025


खरमास में शुभता बढ़ाने के उपाय

खरमास में भगवान सूर्य की पूजा, स्नान, दान और मंत्र जप का विशेष महत्व है। चावल, दूध, गुड़, और सफेद चीजों का दान करने से ग्रह दोषों का निवारण होता है। इस अवधि में श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।