ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Dhirendra shastri: फिर से बिहार आ रहे बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री, 6 दिनों तक करेंगे हनुमंत कथा; यहां लगाएंगे दिव्य दरबार

Dhirendra shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर से बिहार दौरे पर पहुंचने वाले हैं. 6 दिनों तक वह हनुमंत कथा करेंगे. इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है. इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं.

Dhirendra shastri
बागेश्वर बाबा आ रहे बिहार
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Dhirendra shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 6 मार्च से 10 मार्च 2025 तक बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड के रामनगर स्थित श्री राम जानकी मठ में हनुमंत कथा का आयोजन करेंगे। इस दौरान उनका दिव्य दरबार भी लगेगा। 


कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं, जिसमें मेरठ से आए कारीगर लगभग 60 एकड़ भूमि में पंडाल निर्माण में जुटे हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उनकी टीम के ठहरने के लिए मठ परिसर में आधुनिक गेस्ट हाउस बनाया जा रहा है, जबकि अन्य साधु-संतों के लिए कॉटेज का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, हेलीपैड का निर्माण और ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की जा रही है। 


कार्यक्रम की शुरुआत 5 मार्च को रामनगर मठ से लखरांव शिव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा से होगी। हनुमंत कथा प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रशासन से सहयोग की अपील की गई है ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्र, गोपालगंज