ब्रेकिंग
NEET पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगेशराबबंदी वाले बिहार का हाल देखिए: पटना में सचिवालय के बाद DTO ऑफिस में मिलीं शराब की बोतलें, परिवहन कार्यालय में छापेमारी से हड़कंप‘सवाल सिर्फ 3 रुपये की बढ़ोत्तरी का नहीं..’, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर रोहिणी आचार्य का हमलाझूठे केस से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बिहार में पांच घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामावायरल वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, हथियारों की जांच के लिए थाने में पेश होने का नोटिसNEET पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगेशराबबंदी वाले बिहार का हाल देखिए: पटना में सचिवालय के बाद DTO ऑफिस में मिलीं शराब की बोतलें, परिवहन कार्यालय में छापेमारी से हड़कंप‘सवाल सिर्फ 3 रुपये की बढ़ोत्तरी का नहीं..’, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर रोहिणी आचार्य का हमलाझूठे केस से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बिहार में पांच घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामावायरल वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, हथियारों की जांच के लिए थाने में पेश होने का नोटिस

बाबा बागेश्वर को कारोबारी ने दी चुनौती: दो करोड़ के हीरे चरणों में समर्पित कर दूंगा अगर..

DESK: पांच दिनों के बिहार दौरे पर आये बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रिकार्ड बना दिया. पूरे बिहार में पांच दिनों तक सिर्फ बाबा की ही चर्चा होती रही. कहा जा रहा है

बाबा बागेश्वर को कारोबारी ने दी चुनौती: दो करोड़ के हीरे चरणों में समर्पित कर दूंगा अगर..
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पांच दिनों के बिहार दौरे पर आये बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रिकार्ड बना दिया. पूरे बिहार में पांच दिनों तक सिर्फ बाबा की ही चर्चा होती रही. कहा जा रहा है कि बाबा बागेश्वर की हनुमंत कथा और दिव्य दरबार में कुल मिलाकर 35 लाख से ज्यादा लोग आये. बिहार के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री गुजरात जा रहे हैं. वे गुजरात के सूरत, राजकोट और अहमदाबाद में हनुमंत कथा और दिव्य दरबार लगाने जा रहे हैं. लेकिन इसी बीच गुजरात के एक कारोबारी ने बाबा बागेश्वर को बड़ी चुनौती दे डाली है.


सूरत के एक हीरा व्यवसायी ने बाबा बागेश्वर को चुनौती दी है. उन्होंने कहा है कि अगर बाबा बागेश्वर उनकी चुनौती को पूरा कर देते हैं तो वे बाबा के चरणों में दो करोड़ के हीरे समर्पित कर देंगे. दरअसल बिहार के बाद अब पंडित धीरेंद्र शास्त्री गुजरात जा रहे हैं और गुजरात में उनका पहला कार्यक्रम डायमंड सिटी के नाम से प्रसिद्ध सूरत में होने जा रहा है. सूरत में उनके कार्यक्रम की तैयारियां जोरो पर हैं. इसी बीच डायमंड कारोबारी की चुनौती सामने आयी है।


सूरत के एक डायमंड कारोबारी जनक बाबरिया सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके धीरेंद्र शास्त्री को चैलेंज दिया है. कारोबारी जनक बाबरिया ने कहा है कि वे बाबा के दरबार में हीरे से भरा पैकेट लेकर जायेंगे. अगर बाबा अपने दरबार में सबके सामने ये बता दें कि उस पैकेट में कितने हीरे हैं तो वे उसी समय बाबा के चरणों में दो करोड़ रुपये के हीरे समर्पित कर देंगे. 


धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले कारोबारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर बाबा में दिव्य शक्ति है तो वे इस चुनौती को स्वीकार करें. मैं उनके सामने पांच से सात सौ कैरेट के हीरे पैकेट में लेकर जाऊंगा. बाबा बता दें कि उस पैकेट के अंदर कितने हीरे हैं. मैं उसी वक्त उनकी दिव्य शक्ति को स्वीकार कर न सिर्फ वह पैकेट उन्हें समर्पित करूंगा बल्कि उनका भक्त भी बन जाऊंगा.


बता दें कि बिहार में पांच दिनों तक कार्यक्रम कर गये बाबा बागेश्वर फिर पूरे देश में चर्चा का विषय बन गये हैं. पटना के पास ग्रामीण इलाके में हुए उनकी हनुमंत कथा औऱ दिव्य दरबार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कई रिकार्ड बना दिये. चर्चा ये है कि 13 से 17 मई तक चली हनुमंत कथा के दौरान 35 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए.

टैग्स

संबंधित खबरें