ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

अयोध्या के राम मंदिर के लिए अलीगढ़ के कारीगर ने बनाया यूनिक ताला, 4 फीट की चाबी के ताले का वजन 4 क्विंटल

DESK: अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास की तीसरी वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनायी गयी। शिलान्यास के 3 साल बाद अयोध्या में काफी बदलाव देखने को मिला है। राम जन्मभूमि परिसर में भव्य

अयोध्या के राम मंदिर के लिए अलीगढ़ के कारीगर ने बनाया यूनिक ताला, 4 फीट की चाबी के ताले का वजन 4 क्विंटल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास की तीसरी वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनायी गयी। शिलान्यास के 3 साल बाद अयोध्या में काफी बदलाव देखने को मिला है। राम जन्मभूमि परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। रामलला का भव्य मंदिर अब आकार लेने लगा है। मंदिर के ग्राउंड फ्लोर और गर्भगृह के निर्माण का काम तेजी से हो रहा है। 


बता दें कि अयोध्या राम मंदिर का निर्माण तीन फेज में होगा। जिस तरह से काम हो रहा है उसे देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक पहले फेज का काम पूरा हो जाएगा। वही यूपी का अलीगढ़ जो तालों के लिए मशहूर है वहां के एक बुजुर्ग कारीगर सत्यप्रकाश शर्मा ने राम मंदिर के लिए 4 क्विंटल का यूनिक ताला बनाया है। 


कई महीने की काफी मेहनत और मशक्कत  के बाद इस ताले को उन्होंने अपनी पत्नी की मदद से बनाया है। इस ताले की चाबी भी ताले की तरह यूनिक है जिसकी लंबाई 4 फीट की है। सत्यप्रकाश शर्मा इस ताले को राम मंदिर के अधिकारियों को सौंपेंगे। इस ताले को बनाने में करीब दो लाख रुपये लगे हैं। इससे पहले किसी ने ऐसा ताला नहीं बनाया है। यह यूनिक ताला है जिसे सत्यप्रकाश शर्मा ने राम मंदिर के लिए बनाया है।   

टैग्स