ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

आज महाष्टमी पर मां गौरी की आराधना से असंभव भी होगा संभव, सभी पापों का होगा नाश

DESK :आज नवरात्रि का आठवां दिन है और आज मां महागौरी की उपासना की जाती है.नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा से असंभव भी संभव हो जाता है. भक्तों के

आज महाष्टमी पर मां गौरी की आराधना से असंभव भी होगा संभव, सभी पापों का होगा नाश
Anamika
2 मिनट

DESK :आज नवरात्रि का आठवां दिन है और आज मां महागौरी की उपासना की जाती है.नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा से असंभव भी संभव हो जाता है. भक्तों के पापों का नाश होता है. 

मान्यता है कि माता के इस स्वरूप ने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. उनका शरीर काला पड़ गया. प्रसन्न होकर शिव ने उन्हें स्वीकार किया और उन पर गंगाजल डाला. इससे माता का शरीर कांतिवान और वर्ण गौर हो गया तब से उनका नाम गौरी हो गया.

मां महागौरी का वाहन वृषभ मतलब बैल है. उनकी एक भुजा अभयमुद्रा में है, तो दूसरी भुजा में त्रिशूल है. तीसरी भुजा में डमरू है तो चौथी भुजा में वरमुद्रा में है. इनके वस्त्र भी सफेद रंग के हैं और सभी आभूषण भी श्वेत हैं.महागौरी की आराधना से सोमचक्रजाग्रत होता है. इससे असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं. समस्त पापों का नाश होता है. सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. हर मनोकामना पूर्ण होती है.

मां महागौरी बीज मंत्र:

श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:।

महागौरी मंत्र:

माहेश्वरी वृष आरूढ़ कौमारी शिखिवाहना।

श्वेत रूप धरा देवी ईश्वरी वृष वाहना।।

ओम देवी महागौर्यै नमः।