ब्रेकिंग
बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तबिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

छठ महापर्व : आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, हर तरफ आस्था की धूम

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज तीसरा दिन है। आज व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। गुरुवार को खरना पूजा हुई थी। नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत बुधवार को हो

छठ महापर्व : आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, हर तरफ आस्था की धूम
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज तीसरा दिन है। आज व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। गुरुवार को खरना पूजा हुई थी। नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत बुधवार को हो गई थी। बुधवार को गुड़ और दूध में अरवा चावल से बनी खीर और रोटी का भोग लगाया गया और इसे ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे तक चलने वाले निर्जला उपवास की शुरुआत कर दी है। 


कोरोना काल को देखते हुए इस बार का छठ बेहद सतर्कता वाला माना जा रहा है।  गंगा घाटों पर प्रशासन ने कम से कम लोगों से पहुंचने की अपील की है। प्रशासन की तरफ से भी लगातार अपील की जा रही है कि लोग कम से कम संख्या में गंगा घाट पहुंचे। प्रशासन ने पटना के गंगा घाटों पर हर तरह के इंतजाम पूरे कर लिए हैं हालांकि गाड़ियों का परिचालन गंगा किनारे वाली सड़कों और इलाकों में पूरी तरह से वर्जित रहेगा। पटना के गंगा घाट तक पहुंचने के लिए कम से कम 1 किलोमीटर और ज्यादा से ज्यादा 3 किलोमीटर तक व्रतियों को पैदल चलना होगा। 


वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई परिवार अपने घर की छतों और आसपास के तालाब पर ही छठ पूजा करने का मन बना चुके हैं। ज्यादातर लोगों ने घर के छत के ऊपर ही कुंड बनाकर छठ पूजा करने की तैयारी की है। आज व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे और 21 नवंबर की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।