ब्रेकिंग
नगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाबिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 976 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी पटना रूट की तस्वीर; दौड़ेंगी 22 नई ट्रेनेंगैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले 5 बच्चों की जानकारी छिपाकर बने पार्षद, अब FIR दर्ज; नालंदा के पूर्व पार्षद की बढ़ीं मुश्किलेंनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाबिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 976 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी पटना रूट की तस्वीर; दौड़ेंगी 22 नई ट्रेनेंगैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले 5 बच्चों की जानकारी छिपाकर बने पार्षद, अब FIR दर्ज; नालंदा के पूर्व पार्षद की बढ़ीं मुश्किलें

यात्रियों को ट्रेन से उतारने पर भड़के माले विधायक: लूंगी में ही रेलवे स्टेशन पहुंच गए महबूब आलम, रेल पुलिस की लगा दी क्लास; वीडियो वायरल

KATIHAR : कटिहार के बलरामपुर से भाकपा माले के विधायक महबूब आलम इन दिनों चर्चा में हैं। विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष है<span style="background-color: transparent; font-

यात्रियों को ट्रेन से उतारने पर भड़के माले विधायक: लूंगी में ही रेलवे स्टेशन पहुंच गए महबूब आलम, रेल पुलिस की लगा दी क्लास; वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KATIHAR : कटिहार के बलरामपुर से भाकपा माले के विधायक महबूब आलम इन दिनों चर्चा में हैं। विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष है ऐसे में माले विधायक पूरी तरह एक्टिव हो गए हैं और लोगों की शिकायतों का समाधान करना शुरू कर दिया है। किसी को भी कोई समस्या हो रही है तो वह सीधे माले विधायक को फोन कर रहा है और एक फोन पर विधायक जी हाजिर हो रहे हैं। कटिहार में वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को ट्रेन से उतारने की खबर मिलते ही विधायक महबूब आलम लूंगी में ही स्टेशन पहुंच गए और रेल पुलिस की लगा दी क्लास।


दरअसल, रेलवे के नए नियम के मुताबिक अब आप वेटिंग टिकट पर रेल यात्रा नहीं कर सकते हैं। कटिहार के बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले 6 लोगों को मुंबई जाना था। ये सभी लोग बारसोई से पटना जाने वाले थे। सभी 6 लोगों ने बारसोई स्टेशन से ट्रेन में स्लीपर क्लास का वेटिंग टिकट लिया और ट्रेन में सवार हो गए लेकिन रेल पुलिस ने जांच के दौरान सभी 6 लोगों को यह कहकर ट्रेन से नीचे उतार दिया कि वेटिंग टिकट पर सफर नहीं कर सकते हैं।


इसके बाद इन यात्रियों ने क्षेत्र के विधायक महबूब आलम को फोन कर इसकी जानकारी दी फिर क्या था एक फोन पर विधायक जी लूंगी पहने ही स्टेशन पर प्रकट हो गए। विधायक महबूब आलम लूंगी और शर्ट में रात में ही बारसोई रेलवे स्टेशन पहुंच गए और वहां मौजूद रेल पुलिस की जमकर क्लास लगाई। विधायक के हड़काने पर रेल पुलिस के जवानों ने उनसे पूछा कि कोई गलती हो गई है क्या सर.. हमलोग तो सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।


इसपर विधायक महबूब आलम ने कहा कि रेलवे काउंटर से वेटिंग टिकट क्यों देता है। लोगों को ट्रेन से क्यों उतारे। पटना से इनलोगों का मुंबई जाने का एसी का टिकट था। इनका पैसा बर्बाद हो गया। विधायक ने रेल पुलिस के जवानों को धमकाते हुए कहा कि इलाके में डुगडुगी बजाओ... रेलवे का घेराव करेंगे हालांकि, बाद में रेल अधिकारियों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। इस दौरान किसी ने विधायक का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता