ब्रेकिंग
Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!

यादव महासभा में जमकर मारपीट, मंच से माइक फेंककर भागे पप्पू यादव, लालू यादव जिंदाबाद के लगे नारे

MADHEPURA: मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय यादव महासभा में आज जमकर मारपीट हुई। मंच पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मौजूद थे जो उस वक्त लोगों को संबोधित कर रहे

यादव महासभा में जमकर मारपीट, मंच से माइक फेंककर भागे पप्पू यादव, लालू यादव जिंदाबाद के लगे नारे
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय यादव महासभा में आज जमकर मारपीट हुई। मंच पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मौजूद थे जो उस वक्त लोगों को संबोधित कर रहे थे। तभी अचानक मंच के नीचे कुछ लोग लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे जिसके बाद जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान मंच से भी कुछ नीचे कूदते दिखे। यादव महासभा में अफरा-तफरी मच गयी। मारपीट होता देख पप्पू यादव गुस्सा हो गये और माइक फेंकते हुए मंच से भागे।


यादव महासभा को जब स्थानीय पूर्व सांसद सह जाप सुप्रीमो पप्पू यादव लोगों को संबोधित कर रहे थे कि इस बीच सुपौल के पिपरा विधानसभा के पूर्व राजद विधायक रघुवंश यादव के समर्थकों ने पप्पू यादव का विरोध करते हुए लालू यादव जिंदाबाद का नारा लगाने लगे। जिससे नाराज जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मंच से माइक फेककर नीचे उतर गए।


वहीं आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर रहे युवक की जमकर धुनाई कर दी। कार्यक्रम के दौरान घंटों लोग आपस में मारपीट करते रहे बाद में मामले को शांत कराया गया। दरअसल मधेपुरा में यादवों को आगामी चुनाव में एकजुट करने के लिए यादव महासभा का आयोजन अखिल भारतीय यादव महा सभा के बैनर तले किया गया था लेकिन कार्यक्रम के दौरान हीं अफरातफरी मच गयी।. हालांकि पप्पू यादव ने पहले तो युवक को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन जब वे शांत नहीं हुए तो वे माइक रखकर मंच से जाने लगे, मंच पर मौजूद लोगों ने पप्पू यादव को मनाने की भरसक कोशिश भी की, लेकिन वे माइक फेंककर मंच से नीचे उतर गए।


 इसके बाद थोड़ी देर के लिए मंच के समीप भगदड़ मच गया, पप्पू यादव के समर्थकों ने उस युवक की फिल्मी स्टाइल में जमकर पिटाई कर दी. बाद में मौजूद लोगों ने उस को भीड़ से बचा कर मंच पर ले गए, कार्यक्रम में नहीं पहुंचे लोग, खाली रह गई ज्यादातर कुर्सियां .बता दें कि यादव महासभा के शताब्दी समारोह की तैयारी काफी दिनों से की जा रही थी, आयोजक मंडल की ओर से कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोग के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन पंडाल में लगी आधे से अधिक कुर्सियां खाली पड़ी रह गई. पूरे कार्यक्रम में अव्यवस्था चरम पर था मंच पर भी अफरातफरी का माहौल रहा.वहीं कार्यक्रम में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव भी पहुंचे थे हंगामे के मामला को शांत करने के लिए गाना भी प्रारंभ किया लेकिन मामला उलझता चला गया जिसके बाद कार्यक्रम बंद कर दिया गया.




यादव महासभा में जमकर मारपीट, मंच से माइक फेंककर भागे पप्पू यादव, लालू यादव जिंदाबाद के लगे नारे यादव महासभा में जमकर मारपीट, मंच से माइक फेंककर भागे पप्पू यादव, लालू यादव जिंदाबाद के लगे नारे

यादव महासभा में जमकर मारपीट, मंच से माइक फेंककर भागे पप्पू यादव, लालू यादव जिंदाबाद के लगे नारे

यादव महासभा में जमकर मारपीट, मंच से माइक फेंककर भागे पप्पू यादव, लालू यादव जिंदाबाद के लगे नारे

यादव महासभा में जमकर मारपीट, मंच से माइक फेंककर भागे पप्पू यादव, लालू यादव जिंदाबाद के लगे नारे


टैग्स