ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

वशिष्ठ नारायण सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किया नॉमिनेशन, शुक्रवार को होगी ताजपोशी

PATNA : जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन के लिए वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपना नामांकन कर दिया है. प्रदेश कार्यालय पहुंचकर वशिष्ठ नारयण सिंह ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन

FirstBihar
Admin
2 मिनट

PATNA : जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन के लिए वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपना नामांकन कर दिया है. प्रदेश कार्यालय पहुंचकर वशिष्ठ नारयण सिंह ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन पदाधिकारी को सौंप दिया है. इस दौरान प्रदेश कार्यालय में मंत्री विजेंद्र यादव, राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह, जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह, राजीव रंजन समेत कई नेता मौजूद रहे. 

2010 में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने वाले वशिष्ठ नारायण सिंह जेडीयू के इतिहास में सबसे लंबे वक्त तक रहने वाले प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं. वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने लगातार बिहार में संगठन और चुनाव के अंदर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. आज शाम 5 बजे नाम वापस लिए जाने की समय सीमा खत्म होने के साथ ही वशिष्ठ नारायण  प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुन लिए जाएंगे. 

प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनकी आधिकारिक ताजपोशी शुक्रवार को होने वाली राज्य परिषद की बैठक में होगी. शुक्रवार को 10 बजे से पटना के रवींद्र भवन में जेडीयू राज्य परिषद की बैठक बुलाई गई है, जिसमें नवनिर्वाचित 46 जिलाध्यक्ष राज्य परिषद के 243 सदस्यों के अलावे सभी विधायक, विधान पार्षद पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी मौजूद रहेंगे.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता