ब्रेकिंग
खगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीतेज प्रताप यादव की रिहाई पर सीपीआई-माले का सवाल, विधायक संदीप सौरव अब तक जेल में क्यों?भ्रष्ट दारोगा को दो साल की सजा... निगरानी कोर्ट ने सुनाया फैसला, विजिलेंस ने 10 हजार रिश्वत लेते किया था गिरफ्तारबिहार सरकार का बड़ा फैसला: 19 जिलों में SC-ST मामलों के लिए Exclusive Special Courts, करप्शन केस को लेकर पटना और मुजफ्फरपुर नए कोर्ट को मंजूरीमोतिहारी में दलित नाबालिग से दुष्कर्म मामले पर न्याय मार्च, भीम आर्मी और दलित सेना का प्रदर्शनखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीतेज प्रताप यादव की रिहाई पर सीपीआई-माले का सवाल, विधायक संदीप सौरव अब तक जेल में क्यों?भ्रष्ट दारोगा को दो साल की सजा... निगरानी कोर्ट ने सुनाया फैसला, विजिलेंस ने 10 हजार रिश्वत लेते किया था गिरफ्तारबिहार सरकार का बड़ा फैसला: 19 जिलों में SC-ST मामलों के लिए Exclusive Special Courts, करप्शन केस को लेकर पटना और मुजफ्फरपुर नए कोर्ट को मंजूरीमोतिहारी में दलित नाबालिग से दुष्कर्म मामले पर न्याय मार्च, भीम आर्मी और दलित सेना का प्रदर्शन

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल को लेकर लालू की बेटी का मोदी सरकार पर हमला, कहा-'गुजरात नरसंहार को अंजाम देने वालों…'

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल को लेकर लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

 Waqf Amendment Bill
वक्फ संशोधन बिल को लेकर लालू की बेटी का मोदी सरकार पर हमला, कहा-'गुजरात नरसंहार को अंजाम देने वालों…
© File Photo
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल को लेकर लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "वक्फ संशोधन बिल का मकसद साफ है, अल्पसंख्यकों के धार्मिक क्रियाकलापों में दखलंदाजी, संविधान प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का दमन और अल्पसंख्यक समुदाय की धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी सम्पत्तियों पर कब्जा।"


उन्होंने आगे लिखा, "जो भाजपा 80 और 20... बंटोगे तो कटोगे जैसे विखंडनकारी नारे देती है, जो बीजेपी वेशभूषा व पहनावे को देखकर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करने के लिए टारगेट करती है, वही बीजेपी वक्फ संशोधन बिल लाती है और इसे अल्पसंख्यकों के हित में बताती है। देश व देश का अल्पसंख्यक समुदाय गुजरात नरसंहार को अंजाम देने वालों के द्वारा कही जा रही बातों पर कतई भरोसा नहीं करने वाला।"


वहीं बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के पारित होने पर कहा, "कल जो चर्चा हुई उसमें स्पष्ट था कि वक्फ संपत्तियों को लेकर कानूनी विवाद और काफी कुप्रबंधन हो चुका था। कुछ लोगों का वक्फ पर कब्जा हो गया था, कोई न्यायिक निगरानी नहीं होती थी। वक्फ संपत्तियों का भी अधूरा सर्वेक्षण करवाया गया था। वक्फ कानून का दुरउपयोग किया जाता था। इन सभी कारणों से वक्फ संशोधन बिल को लाया गया। 1995 के पहले बिल में संशोधन करना पड़ा।" 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता