ब्रेकिंग
Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम

वाह रे शराबबंदी ! तेजस्वी के MLA के बेटे की बाइक से विदेशी शराब हुआ जब्त, जांच में जुटी पुलिस

KHAGARIA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। हालांकि, बीच - बीच में इसके नियमों में बदलाव भी

वाह रे शराबबंदी ! तेजस्वी के MLA के बेटे की बाइक से विदेशी शराब हुआ जब्त, जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KHAGARIA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। हालांकि, बीच - बीच में इसके नियमों में बदलाव भी किया गया है। यह कानून सीएम नीतीश का ड्रीम बताया जाता है। लेकिन, अब इस कानून का उलंघन उनके ही सरकार में सहयोगी की भूमिका निभा रही पार्टी के विधायक के परिवार के तरफ से किया जा रहा है। 


दरअसल, तेजस्वी यादव की पार्टी राजद के विधायक  रामवृक्ष सदा के बेटे रामानुज कुमार के बाइक से शराब का अवैध कारोबार करने का मामला सामने आया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि अलौली से राजद विधायक रामवृक्ष सदा के बेटे की बाइक से विदेशी शराब का कारोबार किया जा रहा है। इस बाइक का नंबर -  BR-34Q -7144 है। इस बाइक से दर्जनों विदेशी शराब की बोतले जब्त की गई है। 


वहीं, इस मामले को लेकर उत्पाद अधीक्षक विकेश कुमार ने कहा कि- BR-34Q 7144 नंबर की बाइक से शराब बरामद हुआ है। लेकिन, इस मामले में राजद विधायक के बेटे की संलिप्तता है या नहीं इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हमलोगों ने बस बाइक से विदेशी शराब की बोतलों को जब्त किया है। इस मामले में विधायक के बेटे की संलिप्तता  होने या नहीं होने की जानकारी परिवहन विभाग के तरफ से दिया जा सकता है। 


इधर, इस मामले में बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया है कि यह बाइक अलौली से राजद विधायक रामवृक्ष सदा के बेटे रामानुज कुमार के नाम से है।इस नंबर की बाइक से शराब जब्त हुआ है। ऐसा लगता है कि विधायक का बेटा शराब के कारोबार में शामिल है। लिहाजा विधायक के बेटे रामानुज कुमार के खिलाफ कार्रवाई हो। अगर आम आदमी पर कार्रवाई हो सकती है, तो विधायक के बेटे के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं।