ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

विवेक सहाय बने पश्चिम बंगाल के नए DGP, लोकसभा चुनाव से पहले हटाये गये राजीव कुमार

DESK: लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सहित 6 राज्यों के गृह सचिव हटा दिया। बिहार में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ.एस सिद्धार्थ को

विवेक सहाय बने पश्चिम बंगाल के नए DGP,  लोकसभा चुनाव से पहले हटाये गये राजीव कुमार
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए  बिहार सहित 6 राज्यों के गृह सचिव हटा दिया। बिहार में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ.एस सिद्धार्थ को पद से हटाया गया है। अब उनके पास केवल मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव का प्रभार रहेगा। राज्य सरकार ने गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार को कारा और सुधार सेवाएं विभाग का IG बनाया है। जबकि मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को भी हटाया गया है। वही पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को भी हटाया गया है। उनकी जगह विवेक सहाय को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी बनाया गया है। गुजरात में चुनाव आयोग के आदेश के बाद IAS ए.के.राकेश गृह सचिव बनाये गये हैं। 


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के गृह सचिव को हटा दिया गया है। वही पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को भी हटा दिया गया है। अब पश्चिम बंगाल के नये डीजीपी विवेक सहाय होंगे। राजीव कुमार को डीजीपी के पद से हटाए जाने के कुछ ही देर बाद विवेक सहाय को पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 


बता दें कि विवेक सहाय 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पिछले साल दिसंबर महीने में राजीव कुमार को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। यह बात निकलकर सामने आ रही है राजीव कुमार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में स्थानांतरित किया गया है। बता दें कि 2016 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी राजीव कुमार को इलेक्शन ड्यूटी से हटाया गया था। एक बार फिर उन्हें लोकसभा में चुनाव से अलग किया गया है। 


गौरतलब है कि 16 मार्च को दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉफ्रेंस हुई थी। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इस प्रेस वार्ता में इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार और डॉ. एस.एस संधू भी मौजूद थे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सात चरण में लोकसभा चुनाव होगा। बिहार में सात चरण में चुनाव होगा। 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 01 जून को मतदान होगा और 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।


19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव में 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 89 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। वही 7 मई को तीसरे चरण में 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 13 मई को चौथे चरण में 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। 20 मई को 5वें चरण में 49 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। वही 25 मई को 6वें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी जबकि 1 जून को 7वें चरण में 57 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा और 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे।  


टैग्स