ब्रेकिंग
Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश

विसर्जन से पहले मां दूर्गा की प्रतिमा लेकर राबड़ी आवास पहुंचे तेजप्रताप, पूरे परिवार ने लिया माता का आशीर्वाद

PATNA: बिहार के पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुए। इस दौरान माता की प्रतिमा लेकर वे राबड़ी आवास पहुंचे जहां प्र

विसर्जन से पहले मां दूर्गा की प्रतिमा लेकर राबड़ी आवास पहुंचे तेजप्रताप, पूरे परिवार ने लिया माता का आशीर्वाद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुए। इस दौरान माता की प्रतिमा लेकर वे राबड़ी आवास पहुंचे जहां प्रतिमा विसर्जन से पूर्व पूरे परिवार ने माता का आशीर्वाद लिया। राबड़ी देवी, मीसा भारती सहित परिवार के सभी सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर मां दु्र्गा को विदा किया। 

इस दौरान तेजप्रताप अपनी भतीजी कात्यायनी को गोद में खिलाते दिखे। ढोल-नगारों के साथ माता को विदाई दी गयी। विसर्जन के दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। दो ट्रैक्टर पर मां दूर्गा की प्रतिमा को रखा गया था जिसे कुछ देर के लिए राबड़ी आवास के बाहर दर्शन के लिए लाया गया था जिसके बाद उसे गंगा घाट ले जाया गया जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया। 

बता दें कि तेजप्रताप यादव को भगवान के प्रति गहरी आस्था है। यही कारण है कि वे अक्सर भगवान की भक्ति करते नजर आते हैं। नवरात्रि के पहले दिन राबड़ी आवास में उन्होंने अपनी मां राबड़ी देवी के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की थी। इस दौरान गेरुआ वस्त्र पहने वो अपनी मां राबड़ी देवी के साथ मां दुर्गा की अराधना करने नजर आए थे। तेजप्रताप ने मां राबड़ी देवी के साथ वाली तस्वीरे सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की थी। तस्वीरों में तेजप्रताप गेरुआ रंग के कपड़ों में नजर आए थे वही उनकी मां राबड़ी देवी पीले रंग की साड़ी में दिख रही थी। 

वही तेजप्रताप ने महानवमी के दिन कुवांरी कन्या को भोजन भी खिलाया था। उन्हें कॉपी-कलम और पौधा दिया था। बांके बिहारी शिव मंदिर में कुंवारी कन्याओं को भोजन कराने के बाद कॉपी-कलम और पौधा भेट किया था। इस मौके पर तेजप्रताप ने कहा था कि महानवमी पर कुंवारी कन्याओं के पैर को रंगकर उनका पूजन किया और सभी को नोटबुक-कलम, पेड़ देने का काम किया ताकि उन्हें पढ़ाई में भी सहयोग मिल सके। इस दौरान कुंवारी कन्याओं को भोजन भी कराया गया। वही राबड़ी आवास में भी लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया। इस मौके पर तेजस्वी यादव, राजश्री यादव, कात्यायिनी सहित पूरा लालू परिवार मौजूद था।