ब्रेकिंग
राजधानी में चढ़ने नहीं दिया तो भड़क गये परीक्षार्थी, कटिहार स्टेशन पर इंजन के सामने करने लगे हंगामामुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: इलाज के दौरान एक और महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8फरार IAS अधिकारी संजीव हंस ने निगरानी विभाग को लिखा पत्र: रिशु श्री से मेरा कोई कनेक्शन नहीं, मुझे बेवजह फंसाया जा रहा हैजब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा: शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाबनेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल लाया गया प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातमराजधानी में चढ़ने नहीं दिया तो भड़क गये परीक्षार्थी, कटिहार स्टेशन पर इंजन के सामने करने लगे हंगामामुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: इलाज के दौरान एक और महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8फरार IAS अधिकारी संजीव हंस ने निगरानी विभाग को लिखा पत्र: रिशु श्री से मेरा कोई कनेक्शन नहीं, मुझे बेवजह फंसाया जा रहा हैजब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा: शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाबनेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल लाया गया प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातम

विस स्पीकर के सामने ही अलग सदन चला रहे विपक्ष के विधायक, महबूब आलम को बनाया स्पीकर; RJD विधायक बने मार्शल

PATNA : बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का चौथा दिन है। आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और जोरद

विस स्पीकर के सामने ही अलग सदन चला रहे विपक्ष के विधायक, महबूब आलम को बनाया स्पीकर; RJD विधायक बने मार्शल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का चौथा दिन है। आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया।  विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी की। सरकार पर भ्रष्टाचारी अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए विपक्ष के विधायक हंगामा कर रहे है। इतना ही नहीं विपक्ष के विधायक सदन के अंदर ही स्पीकर नंद किशोर के सामने ही अलग सदन चला रहे है। 


विपक्ष विधानसभा के अंदर अलग सदन चला रहा है। इसमें वाम दल के विधायक महबूब आलम को स्पीकर बनाया गया है। जबकि राजद के विधायक मार्शल बने हैं। जबकि विपक्ष के विधायकों को स्पीकर के तरफ से पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बाबजूद विपक्ष के विधायक सदन के अंदर हंगामा कर रहे हैं। 


दरअसल,  राजद के विधायक विधानसभा पोर्टिको में पोस्टर के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। राजद के प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक भी शामिल हुए।  बिहार में अपराध बढ़ने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर यह सभी प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं। विधायक सदन में लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। विधायकों का कहना है कि लाठी और गोली की सरकार नहीं चलेगी। वेल आकर हंगामा कर रहे विधायकों को स्पीकर नंदकिशोर यादव ने वॉर्निंग दी है। उन्होंने कहा कि किसी को भी चोट आई तो नहीं छोडूंगा। सीएम नीतीश कुमार विपक्ष के हंगामे से नाराज होकर सदन से चले गए हैं।


उधर, सदन के अंदर विपक्ष के विधायकों ने शैडो सदन बना लिया है। सभी विधायक नीचे जमीन पर बैठे हैं। लेफ्ट के नेता महबूब आलम खुद को स्पीकर बनाकर चेयर पर बैठे हैं। लेफ्ट विधायक सत्येंद्र यादव नीतीश कुमार की नकल कर रहे हैं। स्पीकर ने तंज कसते हुए कहा कि थक गए हैं तो पानी पीकर आइए। मुझे आपके स्वास्थ का भी ख्याल है।  हालांकि, भाजपा के नेता ने विपक्ष के प्रदर्शन को महज दिखावा बताया है। उन्होंने कहा है कि अपराध के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले राजद के नेता वर्ष 2005 के पहले की स्थिति को भूल गए हैं। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता