ब्रेकिंग
मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेमगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

विपक्षी गठबंधन के I.N.D.I.A. नाम के बाद संविधान से हट सकता है ' इंडिया' शब्द, विशेष सत्र विशेष सत्र में केंद्र सरकार ला सकती है विधेयक

DELHI : केंद्र की मोदी सरकार अमृत काल में देश के लोगों को गुलामी की मानसिकता और इससे जुड़ी किसी भी चीज से आजाद करने पर जोर दे रही है। ऐसे में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाले केंद्र सर

विपक्षी गठबंधन के I.N.D.I.A. नाम के बाद संविधान से हट सकता है ' इंडिया' शब्द, विशेष सत्र विशेष सत्र में केंद्र सरकार ला सकती है विधेयक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : केंद्र की मोदी सरकार अमृत काल में देश के लोगों को गुलामी की मानसिकता और इससे जुड़ी किसी भी चीज से आजाद करने पर जोर दे रही है। ऐसे में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाले केंद्र सरकार संविधान से इंडिया सब हटाने की योजना बना रही है।


दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार इस बार बुलाए गए संसद के विशेष सत्र में संविधान से इंडिया शब्द हटाने को लेकर विधेयक ला सकती है। भाजपा के करीबी सूत्रों ने यह बताया है कि केंद्र सरकार के तरफ से इससे जुड़े प्रस्ताव की तैयारी जारी है। मालूम हो कि हाल ही में आरएसएस के सरसंचालक मोहन भागवत ने भी कहा था कि सदियों से हमारे देश का नाम भारत रहा है ऐसे में देश के लोगों को इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए।


मालूम हो कि, इससे पहले सदन के  मानसून सत्र में भाजपा के राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने इंडिया शब्द को हटाकर भारत शब्द के इस्तेमाल की मांग की थी उनका कहना था कि इंडिया शब्द औपनिवेशिक दासता का प्रतीक है। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी 25 जुलाई को भाजपा संसदीय दल की बैठक में विपक्षी गठबंधन आईडीआईए पर निशाना साधते हुए कहा था कि ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन नेशनल कांग्रेस का गठन अंग्रेजों ने किया था।


इधर विपक्षी दलों की गठबंधन वाली पार्टी ने भी अपने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A यानी सीधे अर्थ में कहें तो इंडिया रखा है ऐसे में इस नाम को लेकर काफी अधिक विवाद लिखा हुआ है। इसके बाद भाजपा के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब यह तैयारी चल रही है कि संविधान से इंडिया शब्द हटाया जाए।


आपको बताते चले कि केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है लेकिन इसके एजेंडों की कोई जानकारी नहीं दी है। विशेष सत्र में चंद्रयान-3 और आदित्य एल 1 मिशन समेत हाल ही में हासिल की गई उपलब्धियां की चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही साथ कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जा सकती है।