ब्रेकिंग
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने

विपक्षी एकता की बैठक के बाद परिवार संग विदेश घूमने जा रहे तेजस्वी यादव, पत्नी और बेटी कात्यायनी भी होंगी साथ

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ विदेश घूमने जा रहे हैं। तेजस्वी अरब और एशियाई देशों में यात्रा करेंगे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी राजश्री और बेटी कात

विपक्षी एकता की बैठक के बाद परिवार संग विदेश घूमने जा रहे तेजस्वी यादव, पत्नी और बेटी कात्यायनी भी होंगी साथ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ विदेश घूमने जा रहे हैं। तेजस्वी अरब और एशियाई देशों में यात्रा करेंगे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी भी विदेश जाने वाली है। इसको लेकर तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच गए हैं। तस्वीर दिल्ली पहुंचकर वीजा और अन्य जरूरी कागजात बनाने में व्यस्त रहें और अब जो जानकारी आई है उसके मुताबिक तेजस्वी इस सप्ताह विदेश जा सकते हैं।


राजद सूत्रों के मुताबिक, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, अपनी पत्नी और बेटी को विदेश घुमाने ले जाने वाले हैं। फिलहाल वे अपने परिवार के साथ अभी दिल्ली में हैं। जल्द ही वे मलेशिया और इंडोनेशिया समेत अन्य देशों की यात्रा के लिए उड़ान भरेंगे। बेटी कात्यायनी के जन्म के बाद तेजस्वी का अपनी पत्नी के साथ पहला विदेश दौरा होगा


बताया जा रहा है कि, बेटी के आगमन के बाद तेजस्वी अपने राजनीतिक कार्यक्रम में काफी बीजी हो गए थे। इस बीच विपक्षी दलों की बैठक भी तेजस्वी को कमान संभालना था। इस लिहाजा वो सही तरीके से परिवार के साथ समय नहीं बिता पा रहे थे। अब सबकुछ सामान्य होने के उपरांत तेजस्वी ने यह तय कलिया है कि  राजनीतिक सक्रियता से थोड़ा समय निकालकर अपने परिवार के साथ पल बिताए। इसलिए वे विभिन्न देशों में घूमने जा रहे हैं। इससे पहले तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सिंगापुर अकेले गए थे। 


आपको बताते चलें कि, तेजस्वी यादव ने इसी महीने अपनी बेटी कात्यायनी का पासपोर्ट बनवाया है। कुछ दिन पहले वे पटना में पासपोर्ट कार्यालय में नजर आए थे। उन्होंने बेटी का जन्म प्रमाण पत्र भी हाल ही में बनवाया है। कात्यायनी का पासपोर्ट तैयार होने के बाद उन्होंने वीजा के लिए अप्लाई किया।