ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

बेंगलुरु में हो रही परिवार बचाओ मोर्चा की बैठक: विपक्ष एकता की मीटिंग पर बाबूलाल मरांडी का तीखा तंज

RANCHI: 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ मोर्चाबंदी करने को लेकर बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो गई है। देशभर के 26 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता बैठक में शामिल हो र

बेंगलुरु में हो रही परिवार बचाओ मोर्चा की बैठक: विपक्ष एकता की मीटिंग पर बाबूलाल मरांडी का तीखा तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ मोर्चाबंदी करने को लेकर बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो गई है। देशभर के 26 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता बैठक में शामिल हो रहे हैं। झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बैठक में मौजूद हैं। इसी बीच बीजेपी ने बैठक को लेकर बड़ा हमला बोला है और कहा है कि बेंगलुरु परिवार बचाओ मोर्चा की बैठक हो रही है।


झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विपक्षी दलों की बैठक को परिवार बचाओ मोर्चा की बैठक करार दिया है। बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा है कि कि बैंगलुरु में “परिवार बचाओ मोर्चा” की अहम बैठक हो रही है। अपने-अपने परिवार की सल्तनत बचाने के लिए बड़े घरानों के बेटे-बेटियां इसमें शिरकत कर रहे हैं”।


मरांडी ने आगे लिखा कि,  “गांधी परिवार से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, मुलायम परिवार से अखिलेश यादव, लालू परिवार से तेजस्वी यादव, करुणानीधि परिवार से एमके स्टालिन और सोरेन परिवार से हेमंत सोरेन समेत कई खानदानी नेता शामिल हैं। बाबूलाल ने कहा कि ये सारे के सारे खानदानी जनता द्वारा नकार दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में दो निगेटिव मिलकर कभी पॉजीटिव नहीं बन सकते हैं।