ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

‘राजा बाबू हारेंगे, गरीब घर का बेटा जीतेगा..,’ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बाबूलाल का तीखा हमला

RANCHI: कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हो रही है। इसी बीच बीजेपी ने कांग्

‘राजा बाबू हारेंगे, गरीब घर का बेटा जीतेगा..,’ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बाबूलाल का तीखा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हो रही है। इसी बीच बीजेपी ने कांग्रेस समेत I.N.D.I.A गठबंधन के तमाम दलों पर जोरदार हमला बोला है। झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि कांग्रेस समेत I.N.D.I.A गठबंधन के सभी दल घमंड के शिकार हैं।


बाबूलाल मरांडी ने गांधी परिवार को लगता है कि उन्हें इस देश पर राज करने का स्वभाविक अधिकार है। बिहार में लालू परिवार, यूपी में अखिलेश परिवार, तमिलनाडु में स्टालिन का परिवार और झारखंड में सोरेन परिवार भी इसी घमंड का शिकार है? जैसे ही साधारण परिवार का कोई व्यक्ति उनकी राजसत्ता को चुनौती देता है, सारे परिवारवादी मिलकर तरह-तरह के षड़यंत्र रचते हैं।


उन्होंने कहा कि इन अयोग्य परिवार वादी धनाढ्यों एवं एक्सीडेंटल उत्तराधिकारियों को शायद पता नहीं कि देश बदल चुका है। अब आम जनता में से कोई भी खड़ा होकर इनकी राजसत्ता को चुनौती दे सकता है। आज इन्हीं खानदानी राजा और परिवारवादियों की ''घमंडिया'' गठबंधन मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। अबकी बार लड़ाई प्रजा और राजा के बीच है, राजा बाबू हारेंगे, गरीब घर का बेटा जीतेगा।