ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

Bihar Politics: VIP प्रमुख मुकेश सहनी पर टिकटों की खरीद-फरोख्त का आरोप...बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल का दावा

Bihar Politics: वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने सहनी पर लोकसभा और विधानसभा चुनावों में टिकट बेचने का आरोप लगाया है। इससे पहले जदयू नेता भी ऐसे ही आरोप लगा चुके हैं।

मुकेश सहनी, वीआईपी पार्टी, टिकट बिक्री विवाद, दिलीप जयसवाल, बिहार राजनीति, चुनाव टिकट घोटाला, जेडीयू आरोप, निषाद समाज, VIP Party, Mukesh Sahni, ticket selling, Dilip Jaiswal, Bihar Politics, election
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सहनी चुनावी सीज़न में अपनी पार्टी के प्रत्याशी टिकटों को व्यापारिक रूप में इस्तेमाल करते हैं और उन्हें आर्थिक लाभ के लिए अन्य लोगों को सौंप देते हैं।


दिलीप जयसवाल  ने  पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि सहनी न केवल लोकसभा बल्कि विधानसभा सीटों के टिकट भी पैसे के बदले वितरित करते हैं। और उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी निषादों को ठगने का काम करते हैं ,जब उनको सीट का कोटा मिलता है तब वो किसी भी सहनी समाज के लोगों  को सीट न देकर किसी और को सौदा कर देते हैं|आपको बता दे कि इससे पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधान परिषद सदस्य भीष्म साहनी ने भी सहनी पर मिलते-जुलते आरोप लगाए थे।


भीष्म साहनी ने कहा था कि मुकेश सहनी खुद को निषाद समुदाय का प्रतिनिधि बताते हैं, लेकिन टिकट वितरण के समय निषादों को नजरअंदाज कर, दूसरे जातीय समूहों को प्राथमिकता देते हैं और टिकटों का सौदा करते हैं। राजनीतिक गलियारों में इन आरोपों के बाद VIP पार्टी की साख पर प्रश्नचिह्न लग गया है, और विपक्षी दलों ने भी सहनी की नीतियों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।