ब्रेकिंग
बिहार में सरकारी जमीन पर बिना बंदोबस्ती वसूली का खेल, दुकानदारों ने लगाए अवैध उगाही के आरोपपटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: धमाकों से मचा हड़कंप, अबतक 8 लोगों की मौत; कई घायलपूर्वी चंपारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा: सिकरहना नदी उफान पर, कई गांवों में तेज कटाव से दहशतCM सम्राट चौधरी का इंजीनियरिंग छात्रों को बड़ा मंत्र, नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाले बनिए...ऊपर सीमेंट, नीचे शराब! बिहार में तस्करों का अनोखा खेल बेनकाब, 127 कार्टन शराब बरामद; चालक फरारबिहार में सरकारी जमीन पर बिना बंदोबस्ती वसूली का खेल, दुकानदारों ने लगाए अवैध उगाही के आरोपपटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: धमाकों से मचा हड़कंप, अबतक 8 लोगों की मौत; कई घायलपूर्वी चंपारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा: सिकरहना नदी उफान पर, कई गांवों में तेज कटाव से दहशतCM सम्राट चौधरी का इंजीनियरिंग छात्रों को बड़ा मंत्र, नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाले बनिए...ऊपर सीमेंट, नीचे शराब! बिहार में तस्करों का अनोखा खेल बेनकाब, 127 कार्टन शराब बरामद; चालक फरार

VIP के IT सेल पदाधिकारियों की मोतिहारी में महत्वपूर्ण बैठक, तकनीक के बेहतर उपयोग को बढ़ाने पर जोर

MOTIHARI: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) आईटी सेल पदाधिकारियों की आज एक महत्वपूर्ण बैठक मोतिहारी के YS वाटिका होटल में आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के कई बड़े नेताओं ने शि

VIP के IT सेल पदाधिकारियों की मोतिहारी में महत्वपूर्ण बैठक, तकनीक के बेहतर उपयोग को बढ़ाने पर जोर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) आईटी सेल पदाधिकारियों की आज एक महत्वपूर्ण बैठक मोतिहारी के YS वाटिका होटल में आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी  के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। बैठक में  डिजिटल सेना को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी ज्ञान और नई रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। 


बैठक में युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लकी ड्रॉ कूपन के माध्यम से उपहार स्वरूप मोबाइल फोन वितरित किए गए, ताकि वे डिजिटल तकनीक का बेहतर उपयोग कर सकें और अपने कौशल को विकसित कर सकें।


बैठक में वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि आज सभी राजनीतिक दलों के लिए सोशल मीडिया महत्वपूर्ण हो गया है, ऐसे में हमे भी पार्टी को डिजिटल रूप से और सशक्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में वीआईपी पार्टी सोशल मीडिया को प्रमुख हथियार बनाएगी इसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू करनी होगी। 


उन्होंने कहा कि वीआईपी के जो भी सदस्य विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपना अकाउंट नहीं बनाए हैं वे भी इस पर अकाउंट बना लें और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुँचाने में इसका इस्तेमाल करें। 


 इधर, वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि वीआईपी के आईटी सेल पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जाएगी,  जिसकी शुरुआत आज मोतिहारी से की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सोशल साइट पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि कई जिलों की बैठकों में पार्टी प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी खुद उपस्थित रहेंगे।VIP के IT सेल पदाधिकारियों की मोतिहारी में महत्वपूर्ण बैठक, तकनीक के बेहतर उपयोग को बढ़ाने पर जोरVIP के IT सेल पदाधिकारियों की मोतिहारी में महत्वपूर्ण बैठक, तकनीक के बेहतर उपयोग को बढ़ाने पर जोरVIP के IT सेल पदाधिकारियों की मोतिहारी में महत्वपूर्ण बैठक, तकनीक के बेहतर उपयोग को बढ़ाने पर जोरVIP के IT सेल पदाधिकारियों की मोतिहारी में महत्वपूर्ण बैठक, तकनीक के बेहतर उपयोग को बढ़ाने पर जोरVIP के IT सेल पदाधिकारियों की मोतिहारी में महत्वपूर्ण बैठक, तकनीक के बेहतर उपयोग को बढ़ाने पर जोरVIP के IT सेल पदाधिकारियों की मोतिहारी में महत्वपूर्ण बैठक, तकनीक के बेहतर उपयोग को बढ़ाने पर जोरVIP के IT सेल पदाधिकारियों की मोतिहारी में महत्वपूर्ण बैठक, तकनीक के बेहतर उपयोग को बढ़ाने पर जोर

VIP के IT सेल पदाधिकारियों की मोतिहारी में महत्वपूर्ण बैठक, तकनीक के बेहतर उपयोग को बढ़ाने पर जोर

टैग्स