ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

कांग्रेस में शामिल हुए विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, खरगे और वेणुगोपाल ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

DELHI: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच देश के पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर दी है। दोनों ने रेलवे से इस्तीफा देने के बाद कांग्

कांग्रेस में शामिल हुए विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, खरगे और वेणुगोपाल ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच देश के पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर दी है। दोनों ने रेलवे से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल हो गए।


दरअसल, तत्कालीन कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के बाद बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विगेश फोगाट चर्चा में आए थे। ये खिलाड़ी किसी न किसी कारण से लगातार सुर्खियों मे बने रहे। पेरिस ओलंपिक में विगेश फोगाट गोल्ड लेने से चूक गईं। विगेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने बीते बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात की थी।


राहुल गांधी से मुलाकात के बाद से ही दोनों के कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे और आखिरकार सभी कयास सच साबित हो गए। बजरंग पूनिया और विगेश फोगाट शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।