ब्रेकिंग
बांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगे

Bihar Assembly Monsoon session: ‘सदन में गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे’ विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर तीखा हमला

Bihar Assembly Monsoon session: विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी सदन में गुंडागर्दी कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विजय सिन्हा ने कहा कि गुंडों से निपटना जानते हैं।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य को लेकर सदन से लेकर सड़क तक संग्राम जारी है। बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में विपक्ष ने इसको लेकर मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष के हंगाम में भड़ते डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष और तेजस्वी यादव को सख्त चेतावनी दे दी है।


बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सदन के अंदर गुंडागर्दी करना चाहते हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं शिक्षक का बेटा हूं, कायर नहीं हूं। मैं ऐसे गुंडों को ठीक करना जानता हूं। 


चुनाव बहिष्कार की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले राघोपुर सीट संभालनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, तेजस्वी यादव माता-पिता के अनुकंपा पर चुनाव जीत कर आए हैं। राष्ट्रीय जनता दल की गुंडागर्दी की संस्कृति रही है, लेकिन यह अब नहीं चलेगी क्योंकि यह सुशासन की सरकार है।


विजय सिन्हा ने साफ तौर पर कहा कि सदन के अंदर किसी भी स्थिति में मर्यादा भंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं कायर नहीं हूं। हमने पहले भी कहा था कि सदन में गुंडागर्दी नहीं चलेगी, और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता