ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

विजय सिन्हा को सीएम बनाने के लिए BJP कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, बोले.. JDU का अंत खुद हो जाएगा

LAKHISARAI : विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी से नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में आए बीजेपी विधायक विजय कुमार सिन्हा इन दिनों लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर नजर आ रहे हैं। विजय कुमार सिन्

विजय सिन्हा को सीएम बनाने के लिए BJP कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, बोले.. JDU का अंत खुद हो जाएगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LAKHISARAI : विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी से नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में आए बीजेपी विधायक विजय कुमार सिन्हा इन दिनों लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर नजर आ रहे हैं। विजय कुमार सिन्हा बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और इस दौरान तेजस्वी-नीतीश की सरकार के ऊपर खूब निशाना भी साथ रहे हैं। विजय कुमार सिन्हा के कड़े तेवर को देखते हुए आज लखीसराय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए नारेबाजी की।


दरअसल, विजय कुमार सिन्हा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका खूब स्वागत किया। विजय कुमार सिन्हा के समर्थक उन्हें भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देखते हैं, इसलिए साल 2025 में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए खूब नारेबाजी हुई। समर्थकों के बीच विजय कुमार सिन्हा भी उत्साह से भरे हुए नजर आए।


इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने जनता दल यूनाइटेड के ऊपर भी सीधा हमला बोला। नीतीश कुमार की तरफ से बीजेपी को 50 सीटों पर सिमटा देने वाले बयान के ऊपर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जेडीयू खुद-ब-खुद खत्म होने वाली है। नीतीश कुमार ऐसे में दूसरों का सफाया करने की बात कर रहे हैं तो यह मजाक से कम नहीं है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों की लुटिया जनता डूबा देगी। साल 2024 और 25 दोनों चुनावों में नरेंद्र मोदी का ही जादू चलेगा।