ब्रेकिंग
फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित

विजय सिन्हा का नीतीश पर हमला, कहा - बालू और दारू पर सत्ता संरक्षित लागों का कब्ज़ा, इस्तीफे की भी उठाई मांग

PATNA : बिहार में सत्ताधारी पार्टी के एक विधायक के फर्म को करोड़ों का बालू का ठेका दे दिया गया है। उनके ऊपर यह आरोप ये लग रहा कि विधायक को ठेका देने के लिए जमकर धांधली भी की गयी। इ

विजय सिन्हा का नीतीश पर हमला, कहा - बालू और दारू पर सत्ता संरक्षित लागों का कब्ज़ा, इस्तीफे की भी उठाई मांग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सत्ताधारी पार्टी के एक विधायक के फर्म को करोड़ों का बालू का ठेका दे दिया गया है। उनके ऊपर यह आरोप ये लग रहा कि विधायक को ठेका देने के लिए जमकर धांधली भी की गयी। इधर,अब इस मामले को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। 


नेता विपक्षी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में बालू और दारू पर पूरी तरह से सत्ता संरक्षित लागों का कब्ज़ा है। राजद और जदयू के लोग आपस में मिल -बांट कर इसपर कब्ज़ा जमाए हुए हैं। इन्हीं दोनों पार्टियों के द्वारा राज्य के अपराध और अपराधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके आलावा उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार शराबबंदी लागु होने का ढिंढोरा पीटते हैं,लेकिन इसके बाबजूद राज्य में आसानी से शराब मिल रहा है।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से जुड़ें कई लोगों की भागेदारी है, जिसका खुलासा वो बहुत जल्द करेंगे। 


वहीं, उन्होंने बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि हम बिहार उपचुनाव के दोनों सीटों पर जीत हासिल करने वाले हैं। यह किसी इंसान की लड़ाई नहीं बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। यह कुशाशन और सुशाशन की लड़ाई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को भाजपा के साथ जनादेश मिला था, लेकिन उन्होंने धोखा देकर पाला बदल लिया। अब समय आ गया है जब नीतीश कुमार को इसका परिणाम भुगतना होगा।



इसके आलावा उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास अब कोई निर्णय लेने की हिम्मत नहीं है, यदि उनको लगता है कि उनके अंदर ताकत बची हुई है तो फिर इस्तीफा देकर बिहार में चुनाव लड़िए। वहीं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विजय कुमार सिन्हा ने डीजीपी को भी कायर और कमजोर कहते हुए जल्द बर्खास्तगी की मांग की है। बता दें कि, नेता प्रतिपक्ष लखीसराय में जिला समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर गिरती स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे शख्स से मिलने पहुंचे थें। और उनकी मांगों पर कार्रवाई की बात कहते हुए जुस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया। इसी दौरान उन्होंने बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर हमला बोला।