ब्रेकिंग
भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य?भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य?

विधायक तार किशोर प्रसाद पर केस दर्ज, आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप

KATIHAR : बिहार में चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है और इसके नियमों का पालन करना सभी नेताओं और पार्टियों को करना अनिवार्य है. लेकिन अभी से आदर्श आच

विधायक तार किशोर प्रसाद पर केस दर्ज, आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है और इसके नियमों का पालन करना सभी नेताओं और पार्टियों को करना अनिवार्य है. लेकिन अभी से आदर्श आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन के मामले भी सामने आने लगे हैं. ताजा मामला है कि बीजेपी सचेतक सह नगर विधायक तार किशोर प्रसाद समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. 


कटिहार के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है और इसके आधार पर कार्रवाई की गई है. विधायक पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं अन्य प्राथमिकी बैनर-पोस्टर समेत कई कई मामलों को लेकर दर्ज की गई है. 


मामले पर कटिहार के अंचलाधिकारी ने बताया कि विधायक तार किशोर प्रसाद पर नगर थाना, सहायक थाना और मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके अलावा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं पर भी आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.