ब्रेकिंग
विश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूत

वोटिंग से पहले विधायक बोगो सिंह गिरफ्तार, देर रात पैसे बांटने का आरोप

BEGUSARAI : बिहार विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त करवाने में लगे बेगूसराय प्रशासन ने सोमवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की है. वोटिंग से एक दिन पहले सोमवार की दरे रात जदयू प्रत्याशी

वोटिंग से पहले विधायक बोगो सिंह गिरफ्तार, देर रात पैसे बांटने का आरोप
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त करवाने में लगे बेगूसराय प्रशासन ने सोमवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की है. वोटिंग से एक दिन पहले सोमवार की दरे रात जदयू प्रत्याशी सह मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि विधायक अपने कुछ समर्थकों के साथ बाइक से घूम रहे थे और  लोगों के बीच पैसे बांट रहे थे. चर्चा है कि उनके पास डेढ़ लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं. 

 इसकी पुष्टि एसपी अवकाश कुमार ने की है. एसपी ने बताया कि विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को देर रात मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।.प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. इधर, गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मटिहानी विधानसभा के बड़ी संख्या में बोगो सिंह के समर्थक भी थाना पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि देर रात करीब 11:30 बजे बोगो सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ बाइक से बगडोव-छितरौर के इलाके में घूम रहे थे. इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया. बता दें कि मटिहानी विधानसभा क्षेत्र तीन बार से विधायक रहे नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता