ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

विधानसभा उपचुनाव को लेकर सहनी का बड़ा एलान, दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी VIP

PATNA : बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर आने वाले 3 नवंबर को चुनाव होंगे। मोकामा और गोपालगंज सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच व

विधानसभा उपचुनाव को लेकर सहनी का बड़ा एलान, दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी VIP
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर आने वाले 3 नवंबर को चुनाव होंगे। मोकामा और गोपालगंज सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी ने उपचुनाव को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने घोषणा की है कि VIP मोकामा और गोपालगंज सीट से अपना उम्मीदवार उतारेगी।


उन्होंने कहा है कि पार्टी जल्द ही दोनों सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। विधानसभा चुनाव में विरोधियों को परास्त कर जीत दर्ज करना पार्टी का मकशद है।वहीं बीजेपी सांसद सुशील मोदी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाए गए आरोप पर मुकेश सहनी ने कहा है कि सुशील मोदी पहले तो खुद गलती करते हैं और बाद में इसका आरोप मुख्यमंत्री पर लगाते हैं। चोर बोले जोर से, यही हाल सुशील मोदी का है। 


उन्होंने कहा कि बिहार में चार बार पंचायत चुनाव और तीन बार नगर निकाय चुनाव हुआ, उस समय बीजेपी ने कुछ भी नहीं कहा और आज नीतीश कुमार से अलग होने के बाद अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बीजेपी अपना दोष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मढ़ रही है। इसके खिलाफ VIP पूरे बिहार में आंदोलन करेगी।