ब्रेकिंग
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा

जब कम और ज्यादा उम्र को लेकर भिड़ गए तेजस्वी और मंगल पांडे, विधानसभा में दिखा यह नजारा

PATNA : विधानमंडल के मानसून सत्र की बैठक कर भले ही एक दिन चली लेकिन इस दौरान तरह-तरह के नजारे देखने को मिले। विधानसभा में कोरोना महामारी पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष और स्

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : विधानमंडल के मानसून सत्र की बैठक कर भले ही एक दिन चली लेकिन इस दौरान तरह-तरह के नजारे देखने को मिले। विधानसभा में कोरोना महामारी पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भिड़ गए। दोनों के बीच कम और ज्यादा उम्र को लेकर बहस हो गई। दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर यह कहते हुए तंज कसा कि वह पीपीई किट पहनकर कोरोना मरीजों का हाल देखने जा रहे हैं। मंगल पांडे को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने खड़े होकर तेजस्वी से पूछ डाला कि वह अब तक अस्पताल क्यों नहीं गए? 


मंगल पांडे के इतना कहते ही तेजस्वी यादव भी पलटवार के मूड में आ गए। तेजस्वी ने स्वास्थ्य मंत्री से पूछ डाला कि महीनों बाद कोरोना मरीजों का हाल जानने क्यों निकले हैं और मुख्यमंत्री अब तक के अस्पतालों का दौरा क्यों नहीं कर रहे? मंगल पांडे भी तेजस्वी के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान काफी देर तक विधानसभा में शोर शराबा होता रहा। आखिरकार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। 


इसके पहले विधान परिषद में मंगल पांडे ने कोरोना पर चर्चा के दौरान यह कहा था कि तेजस्वी यादव मुझसे उम्र में 20 साल छोटे हैं। इसके बावजूद वह अब तक के कोरोना मरीजों से मिलने नहीं जा रहे हैं।।मंगल पांडे ने अपनी उम्र ज्यादा बताते हुए खुद को कोरोना से खतरा बताया लेकिन यह भी कहा कि तेजस्वी नौजवान होने के बावजूद कोविड अस्पतालों में नहीं जा रहे हैं। यह बात तेजस्वी यादव को पता लग गई थी लिहाजा विधानसभा में उन्होंने मंगल पांडे से हिसाब चुकता कर दिया।



टैग्स