ब्रेकिंग
BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन

विधान परिषद की तिरहुत स्नातक सीट के लिए JDU उम्मीदवार का नाम तय, अभिषेक झा को मिला टिकट

PATNA: जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। जिसके बाद से ही इस बात की चर्चा होनी शुरू हो गयी कि अभिषेक झा तिरहुत स्नातक स

विधान परिषद की तिरहुत स्नातक सीट के लिए JDU उम्मीदवार का नाम तय, अभिषेक झा को मिला टिकट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। जिसके बाद से ही इस बात की चर्चा होनी शुरू हो गयी कि अभिषेक झा तिरहुत स्नातक सीट से उम्मीदवार होंगे। हालांकि इसकी घोषणा आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई है। 


लेकिन यह कहा जा रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा को तिरहुल स्नातक सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद जेडीयू प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हमारे अभिभावक आदरणीय नीतीश कुमार जी से मिलकर आगे के राजनीतिक मिशन के लिए आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। 


बता दें कि विधान परिषद की तिरहुत स्नातक सीट खाली हो गयी है। दरअसल देवेश चंद्र ठाकुर के सीतामढ़ी के सांसद बन गये हैं। उनके सांसद बनने के बाद यह सीट रिक्त हो गयी है। अब इस सीट पर जल्द ही चुनाव कराया जाएगा। लेकिन इससे पहले मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होगी। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद ही विधान परिषद की तिरहुत स्नातक सीट के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।