ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

रघुवंश बाबू के परिवार से लेकर स्टाफ तक फैला कोरोना, तीन भतीजों के साथ ड्राइवर भी पॉजिटिव निकला

VAISHALI : राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का इलाज पटना एम्स में चल रहा है। रघुवंश बाबू के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके परिवार क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

VAISHALI : राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का इलाज पटना एम्स में चल रहा है। रघुवंश बाबू के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके परिवार के लोगों का सैंपल लिया गया था। साथ ही साथ स्टाफ और उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी कोरोना जांच कराई गई थी। अब इन लोगों की रिपोर्ट सामने आ गई है। रघुवंश प्रसाद सिंह के परिवार वालों के साथ-साथ उनके स्टाफ भी कोरोना की चपेट में पाए गए हैं।


आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के तीन भतीजों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उनके ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। साथ ही साथ रघुवंश बाबू के संपर्क में आने वाले एक ग्रामीण डॉक्टर को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह सभी महनार प्रखंड के शाहपुर और पानापुर गांव के रहने वाले हैं।


पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को कोरोना होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके पैतृक गांव और संपर्क में आने वाले लोगो का सैंपल लिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगभग 272 लोगों का टेस्ट किया जिसके बाद कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 18 जून को जिन लोगों का टेस्ट सैंपल लिया गया था उनमें से एक भतीजे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जबकि 19 जून को लिए गए जांच सैंपल में से चार अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इन सभी को इलाज के लिए हाजीपुर भेज दिया गया है।



टैग्स