ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

के के पाठक के आदेश में बाद सभी जिलों के DEO ने जारी किया लेटर, सरकारी स्कूलों में नहीं होगी रक्षाबंधन की छुट्टी

VAISHALI : कल यानी 31 अगस्त को बिहार सरकार के दफ्तर समेत सरकारी कॉलेज और प्राइवेट स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी रहेगी। लेकिन बिहार के सारे सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। बि

के के पाठक के आदेश में बाद सभी जिलों के DEO ने जारी किया लेटर, सरकारी स्कूलों में नहीं होगी रक्षाबंधन की छुट्टी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : कल यानी  31 अगस्त को बिहार सरकार के दफ्तर समेत सरकारी कॉलेज और प्राइवेट स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी रहेगी। लेकिन बिहार के सारे सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। बिहार के सरकारी स्कूलों में रक्षाबंधन के मौके पर भी छुट्टी नहीं होगी। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने यह नया आदेश जारी किया। शिक्षा विभाग के नए आदेश के मुताबिक सरकारी स्कूलों में कल यानी 31 अगस्त को पहले की तरह ही शैक्षणिक कार्य किए जाएंगे।


बिहार सरकार के जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली के तरफ से पत्र जारी कर कहा गया है कि 26 अगस्त को पत्र जारी कर रक्षाबंधन अवकाश की तिथि दिनांक 30 अगस्त के बदले 31 अगस्त को घोषित किया गया था। लेकिन अब शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव यानी क पाठक के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए गए निर्देश के अनुसार रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द की जाती है। रक्षाबंधन के मौके पर भी  प्रतिदिन की तरह 31अगस्त को विद्यालय संचालित होंगे और क्लास वन से लेकर 8 तक के बच्चों को मध्यान भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।


मालूम हो की इससे पहले, बीते कल बिहार सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से मंगलवार को पत्र जारी किया गया है।  इस पत्र में कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्राथमिक विद्यालयों  में कम-से-कम 200 दिन और मध्य विद्यालयों  में कम से कम 220 दिन क्लास चलना चाहिये।  लेकिन चुनाव, परीक्षा, विधि-व्यवस्था, त्योहार, अनुष्ठान संबंधी आयोजन, बाढ़, प्राकृतिक आपदाओं, विभिन्न प्रकार के आयोग की परीक्षाओं /भर्ती परीक्षाओं के कारण स्कूलों में पढाई प्रभावित हो जाती है।  इसके अलावा त्योहारों और अनुष्ठानों के मौके पर स्कूलों बंद होने की प्रक्रिया में एकरूपता नहीं है। किसी त्योहार में किसी जिले में विद्यालय चल रहे होते हैं और उसी त्योहार में अन्य जिलों में विद्यालय बंद रहते हैं। ऐसे में शिक्षा  विभाग ने ये निर्णय लिया है कि सभी राजकीय / राजकीयकृत / प्रारंभिक और माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों में साल 2023 के बचे हुए दिनों के लिए एक समान अवकाश होगा।