ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अमित शाह आज वैशाली में, CAA से लेकर NRC तक के मुद्दे पर दूर करेंगे कंफ्यूजन

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना पहुंचे हैं। शाह वैशाली के खरौना मैदान में आज एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएए जागरूकता

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना पहुंचे हैं। शाह वैशाली के खरौना मैदान में आज एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएए जागरूकता अभियान के तहत शाह का यह दौरा होगा। अमित शाह के साथ बिहार बीजेपी से जुड़े तमाम बड़े नेता वैशाली की जनसभा में मौजूद रहेंगे। अमित शाह दिल्ली से दोपहर 12:30 बजे पटना पहुंचेंगे। 

पटना एयरपोर्ट से ही केंद्रीय मंत्री बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से वैशाली के लिए रवाना हो जाएंगे। अमित शाह के वैशाली दौरे को लेकर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय खरौना में बुधवार से ही कैंप कर रखा है। मौजूद प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने भी खरौना पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है। जयसवाल का ने कहा है कि लोकतंत्र की जननी वैशाली की जमीन से अमित शाह विपक्षी साजिशों का पर्दाफाश करेंगे। 

सीएए, एनआरसी और एनपीआर जैसे मुद्दों पर अमित शाह वैशाली से अपने संबोधन में क्या कुछ कहते हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। बिहार में एनआरसी को लेकर नीतीश कुमार पहले ही साफ कर चुके हैं कि राज्य में इसे लागू नहीं होने देंगे। सीएए के मुद्दे पर नीतीश कुमार लगातार विपक्ष और अपनी पार्टी के नेताओं के दबाव में हैं। अब देखना होगा कि शाह अपने सहयोगी नीतीश कुमार का कंफ्यूजन दूर कर पाते हैं या फिर नहीं।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता